एक्सप्लोरर

सीएम के चेहरे पर उत्तराखंड कांग्रेस में नहीं थम रही रार, धारचुला विधायक के बागी सुर

धारचूला से विधायक हरीश धामी ने कहा कि विधानसभा चुनाव हरीश रावत के चेहरे पर ही लड़ा जाए, वहीं दूसरे नेताओं का कहना है कि, सामूहिक रूप से चुनाव लड़ा जाए, कोई चेहरा न आगे किया जाए.

Tussle in Uttarakhand Congress: 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन में बदलाव के बाद भी कांग्रेस के अंदर विरोध के स्वर थम नहीं रहे हैं. धारचूला के विधायक हरीश धामी का साफ कहना है कि विधान सभा चुनाव हरीश रावत के ही नेतृत्व में लड़े जायेंगे और उनके लिए वो कुछ भी करने को तैयार हैं तो पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चुनाव  सामूहिक तौर पर लड़ने की बात कह रहे हैं. इतना ही नहीं धामी ने कहा है कि, सभी कार्यकारी अध्यक्ष को चुनाव लड़ने के बजाय चुनाव लड़वाने का कार्य करना चाहिये.

सीएम के चेहरे पर छिड़ी लड़ाई

कांग्रेस संगठन में बदलाव के बाद अब चेहरे को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है. कांग्रेस के विधायक कह रहे हैं कि, इस बार का विधानसभा चुनाव हरीश रावत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. क्योंकि हाईकमान ने उन्हें चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया है, इसलिए सीएम का चेहरा वही होंगे, तो वहीं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह का दावा है कि, केंद्रीय हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव सामूहिक तौर पर ही लड़ा जाएगा.

धामी ने दिया ये तर्क 

धामी ने यह भी दावा किया है कि, हरीश रावत चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं, इससे साफ हो जाता है कि मुख्यमंत्री का अगला चेहरा पार्टी की तरफ से हरीश रावत ही होंगे. उनकी दलील है कि, पिछले चुनाव में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष विजय बहुगुणा थे जिन्हें चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनाया गया था. धामी के अनुसार हरीश रावत के अगले चुनाव में पार्टी के चेहरा होंगे, लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का दावा है कि, केंद्रीय हाई कमान ने साफ कहा  है चुनाव सामूहिक ही लड़ा जायेगा, किसी चेहरे पर नहीं. 

धारचूला के विधायक हरीश धामी ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ बनाये गए 4 कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है. धामी ने कहा है कि सभी कार्यकारी अध्यक्ष को चुनाव लड़ने के बजाय चुनाव लड़वाने का कार्य करना चाहिये, ताकि पार्टी 2022 चुनाव में अधिक से अधिक सीट जीत सके. गौरतलब है कि नए अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है, जिसको लेकर असमंजस की स्थिति पार्टी में बनी हुई है.

ये भी पढ़ें.

सीएम पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन खत्म, देवस्थानम बोर्ड एक्ट में होगा संशोधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget