एक्सप्लोरर

Varanasi News: जानिए- क्या हुआ जब खुद गाड़ी चलाकर जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे ब्रजेश पाठक?

UP News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज वाराणसी के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल का औचक दौरा किया. यहां की व्यवस्था जानने के लिए वो आम आदमी की तरह खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे.

Deputy CM Brajesh Pathak Surprise Inspection: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करने में लगे है. इसी कड़ी में वो लगातार जिला अस्तपालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं. लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर के बाद ब्रजेश पाठक वाराणसी के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की व्यवस्था परखने पहुंचे. दिलचस्प बात ये है कि इस बार वो खुद ही गाड़ी चला कर जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर इमरजेंसी और मरीजों के इलाज की सुविधाओं की हकीकत का जायजा लिया. स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल परिसर में घूमते रहे लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी. जैसे ही लोगों ने उन्हें पहचाना तो हड़कंप मच गया. अस्पताल परिसर में वार्ड से लेकर अन्य जगहों पर गंदगी देखने के बाद ब्रजेश पाठक ने सीएमएस को कड़ी फटकार लगाई.

खुद गाड़ी चलाकर आम आदमी की तरह पहुंचे ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कुर्ता पायजमा की जगह शर्ट और पेंट पहनकर आम आदमी की तरह अस्पताल पहुंचे थे. शुक्रवार शाम उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ का भी निरीक्षण किया था. यहां पर भी खामियां मिलने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई थी. डिप्टी सीएम ने दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के सीएमएस के कमरे में पहुंचकर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की. इस दौरान छुट्टी पर रहने वालों के बारे में सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया.

एक्सरे मशीन का कमरा मिला बंद

ब्रजेश पाठक ने ऑक्सीजन प्लांट, मरीजों की जांच और इलाज की व्यवस्थाओं के बारे में पूरी जानकारी ली. उन्होंने जब अस्पताल के एक्सरे रूम को देखने बात कही तो पता चला कि कमरा बंद है. 10 मिनट तक वो चाबी के आने का ही इंतजार करते रहे और जब चाबी नहीं मिली तो नाराज होकर वापस लौट गए.

धूल फांकती दिखाई दी मशीन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम, 'सरकार अब जनता के द्वार' के तहत ब्रजेश पाठक को वाराणसी मंडल का प्रभारी बनाया गया है. वो शुक्रवार से ही वाराणसी में हैं. इस दौरान उन्होंने कल भी यहां के कई विभागों की समीक्षा की थी. वाराणसी के बाद वो खुद ही गाड़ी चलाकर चंदौली के अस्पताल की भी जांच करने के लिए चले गए. यहां के डेंटल विभाग में भी उन्होंने मशीन धूल फांकती देखी तो काफी नाराजगी जताई और डॉक्टरों को चेतावनी दी. इसके बाद उन्होंने ओपीडी पर आए मरीजों से भी बात की.

ब्रजेश पाठक ने की मरीजों से बात

डिप्टी सीएम ने ट्रामा सेंटर में मरीजों से बात करते हुए दो साल से ही बंद पड़े ओपीडी के बंद होने पर नाराजगी जताई. डिजिटल एक्स-रे कक्ष में ताला बंद होने पर सीएमएस को कड़ी फटकार लगाई. जन औषधि केंद्र में दवाओं के बारे में जानकारी ली. और सीएमएस डॉ. आर के सिंह को अस्पताल में सुधार लाने की सलाह देने के साथ आगे बड़ी कार्रवाई की अंतिम चेतावनी दी.

गंदगी देख सीएमएस को लगाई फटकार

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक अस्पताल के शौचालय में गंदगी देखकर काफी नाराज हुए. इसके अलावा ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, एक्सरे, ओपीडी, फिजियोथैरेपी समेत उन्होंने तमाम विभागों की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान बाहर की दवा लिखने की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हिदायत दी कि व्यवस्था सुधार लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे. जन औषधि केंद्र पर मिलने वाली दवाओं को नहीं लिखने पर अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी. 

ये भी पढ़ें- 

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी के लखनऊ से लेकर मेरठ तक आज पेट्रोल-डीजल के क्या हैं ताजा रेट? कहां मिल रहा सस्ता Fuel ये भी जानिए 

BJP सांसद साक्षी महाराज का बयान- मायावती जिंदा हैं तो बीजेपी के कारण नहीं तो सपा कब की मार डाली होती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget