एक्सप्लोरर

देवरिया के नेहाल सिंह हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक 5 बदमाश किए अरेस्ट

UP News: इस घटना को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह वीरू ने पीड़ित परिवार के रामनाथ देवरिया वाले घर पर जाकर घटना की जानकारी ली थी. साथ ही घटना पर गहरा दुख व्यक्त प्रकट किया.

Deoria Murder Case: देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के जद्दू परसिया गांव के समीप छठ पर्व के दिन बदमाशो ने समोगर गांव के रहने वाले शुभम सिंह उर्फ नेहाल की पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड के दो आरोपी अनुराग गुप्ता और आशीष पांडेय को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इन बदमाशो को गिरफ्तार कर घायल अवस्था मे मेडिकल कॉलेज देवरिया में एडमिट कराया है. जहां इन बदमाशों का इलाज चल रहा है. बदमाशों के पास से अवैध पिस्टल, देशी तमंचा और बाइक बरामद की गई. इस मामले में अबतक पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

इस घटना को लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह वीरू ने पीड़ित परिवार के रामनाथ देवरिया वाले घर पर जाकर घटना की जानकारी ली थी. साथ ही घटना पर गहरा दुख व्यक्त प्रकट किया. बता दें कि नेहाल सिंह के हत्याकांड को लेकर बीजेपी प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने डीजीपी को पत्र लिखा. जिसमें कहा गया कि- इस प्रकरण में कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है, परन्तु अभी भी कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी शेष है. इनमें कुछ अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर मामले है. इसमें STF अफसरों की टीम इन दोनो प्रकरणों में कठोरतम कार्रवाई के लिए नियुक्त की जाय.

तीन आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
इस घटना को लेकर सुनिल सिंह एडिश्नल एसपी देवरिया ने कहा कि जनपद देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 7-11-2024 को अज्ञात अभियुक्तों द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया. पुलिस टीम द्वारा घटना का अनावरण करते हुए पूर्व में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई थी. 

पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है. इनके पैर में गोली लगी है. इनका इलाज चल रहा है. इनके पास अवैध शस्त्र बरामद हुए है. अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: संभल: जामा मस्जिद की सुरक्षा बढ़ाई गई, दो रास्ते किए बंद, PAC और RRF की तैनाती, प्रशासन अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget