एक्सप्लोरर

Dengue in Moradabad: मुरादाबाद में बेकाबू हो रहा डेंगू, जिला अस्पताल की हालत बदतर, एक बेड पर दो-दो मरीज

Dengue in Moradabad and Amroha: मुरादाबाद और अमरोहा में डेंगू के वजह से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं. जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है.

Dengue in Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और अमरोहा जनपद में डेंगू के प्रकोप से लोग परेशान हैं. मुरादाबाद के जिला अस्पताल में बेड कम पड़ जाने के कारण एक एक बिस्तर पर डेंगू के दो-दो मरीज रखे जा रहे हैं. मरीज़ों का कहना है कि जिला अस्पताल उन्हें ठीक से इलाज नहीं दे पा रहा है. वहीं, जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि लोगों को उनके करीबी अस्पतालों में डेंगू का इलाज दिया जा रहा है और गांवों में कैंप लगा कर इलाज किये जा रहे हैं और डेंगू की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है.

हवा हवाई अफसरों के दावे 

साथ ही डेंगू के मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग कराई जा रही है, लेकिन सरकारी अफसरों के दावों की हकीकत हवा हवाई है और सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों तक में डेंगू के मरीज़ों की भरमार है. अब तक डेंगू से कई मरीज़ों की तो मौतें भी हो चुकी है. मरीज डेंगू बुखार से कराह रहे हैं और अफसर अपने ऑफिस में बैठ कर कागजी दावे भर रहे हैं. 

एक बेड पर दो-दो मरीज 

मुरादाबाद के जिला अस्पताल में बाहर और अंदर जहां भी नज़र पड़ेगी आपको मरीज ही मरीज दिखाई देंगे. मुरादाबाद में डेंगू के बढ़े हुए मरीजों की तादाद का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि, जिला अस्पताल में डेंगू के दो-दो मरीजों को एक-एक बेड पर भर्ती किया गया है, क्योंकि यहां मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है और बेड कम पड़ चुके हैं, लेकिन सरकारी अफसर आंकड़े छुपाने में लगे हुए हैं. 

अमरोहा में भी हालात बदतर 

ऐसा ही कुछ हाल अमरोहा का है. यहां भी डेंगू का कहर गांव गांव, शहर शहर फैला हुआ है. अब तक यहां भी कई मरीज़ों की डेंगू से मौतें हो चुकी हैं, लेकिन सरकारी अफसर डेंगू की रोकथाम के लिए बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि, उनकी टीमें गांवों में कैंप लगाकर लोगों का इलाज कर रही हैं और एंटी लारवा दवाई का छिड़काव भी कराया जा रहा है, साथ ही साथ फॉगिंग भी कराई जा रही है. लेकिन डेंगू के मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ती ही चली जा रही है, जिससे निजी अस्पतालों से लेकर सरकारी अस्पतालों तक में डेंगू के मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें.

RSS Chief in Ayodhya: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अयोध्या में किये रामलला के दर्शन, मंदिर निर्माण कार्य भी देखा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी
यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगी BJP? ओपी राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड में एक्शन, 1 लाख के इनामी दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड में एक्शन, 1 लाख के इनामी दो आरोपियों के घर नोटिस चस्पा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget