एक्सप्लोरर

Delhi Services Bill: राज्यसभा नहीं गए जयंत चौधरी तो बढ़ी गठबंधन की मुश्किल, अब आई सफाई, पार्टी नेता ने बताया कहां थे RLD चीफ

Delhi Services Bill Passed: व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने वीडियो जारी कर राज्यसभा सांसद और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के सदन में अनुपस्थित रहने पर बयान जारी किया है.

Delhi Services Bill Passed: लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी दिल्ली सेवा बिल सोमवार (7 अगस्त) को पारित हो गया. राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर बहस के दौरान पक्ष-विपक्ष की जोरदार बहस देखने को मिली. दोनों पक्षों की बहस के बाद शाम को दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग हुई. विपक्षी गठबंधन इंडिया और सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल वोटिंग से दूर रही. राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी वोटिंग के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहे. विपक्षी खेमे की एकजुटता के मौके पर जयंत चौधरी की गैरमौजूदगी ने कई सवालों को जन्म दिया. बता दें कि दिल्ली सेवा बिल विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए अग्निपरीक्षा की घड़ी थी. ऐसे में एक प्रमुख सहयोगी सदस्य की सदन में गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई. सवाल उठने के बाद रालोद की तरफ से सफाई आई है.

दिल्ली लोक सेवा बिल संसद से पास

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने वीडियो जारी कर राज्यसभा सांसद और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के सदन में अनुपस्थित रहने पर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी परिवार में मेडिकल इमरजेंसी के कारण दिल्ली लोक सेवा बिल पर चर्चा का हिस्सा नहीं बन सके. उन्होंने कहा कि रालोद की टीम राज्यसभा में हो रही चर्चा पर नजर बनाए हुई थी. रोहित अग्रवाल ने साफ किया कि वोटिंग के दौरान कांटे की टक्कर होने पर जयंत चौधरी राज्यसभा जरूर जाते.

बहस के दौरान नहीं थे जयंत चौधरी

उन्होंने कहा कि रालोद दिल्ली सेवा बिल का विरोध करती है. संसद से दिल्ली सेवा बिल पास होना लोकतंत्र की हत्या है. उन्होंने कहा कि 131 बनाम 102 के वोट में बहुत बड़ा अंतर है. रालोद का एक वोट मिल जाने से खास फर्क नहीं होनेवाला था. उन्होंने कहा कि रालोद की जनहित के मुद्दों पर लड़ाई जारी रहेगी. रोहित अग्रवाल ने दावा किया कि रालोद विपक्षी खेमे के साथ है. मुंबई की अगली विपक्षी बैठक में रालोद प्रमुख मौजूद रहेंगे.  

सवाल उठने के बाद क्या बोली RLD?

गौरतलब है कि सत्तारुढ़ बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन को बिल के पक्ष में 131 वोट मिले. विपक्ष को महज 102 वोट से संतोष करना पड़ा. बिल पारित होने पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया. उन्होंने बीजेपी सरकार पर दिल्ली के लोगों की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया. पंजाब सीएम भगवंत मान ने भी विधेयक को संघीय ढांचे के लिए खतरे की घंटी बताया. 

UP Politics: लोकसभा चुनाव तक अकेले पड़ जाएंगे अखिलेश यादव? यूपी में सबको साथ लाने की कोशिश होगी नाकाम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget