एक्सप्लोरर

देहरादून पुलिस ने पूर्व इंजीनियर की हत्या की सुलझाई गुत्थी, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Uttarakhand News: देहरादून पुलिस ने पूर्व इंजीनियर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी यूपी के रहने वाले हैं.

Dehradun Murder Case: देहरादून के पॉश इलाके अलकनंदा एन्क्लेव में नौ दिसंबर को पूर्व इंजीनियर अशोक कुमार गर्ग की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वजह लूटपाट बताई गई है. एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि अशोक कुमार गर्ग, जो बसंत बिहार क्षेत्र में अकेले रहते थे, उनके पास दोनों आरोपी किराए पर कमरा देखने के बहाने पहुंचे थे. अशोक कुमार ने बताया कि वह सिर्फ परिवारों को ही कमरा किराए पर देते हैं. इसके बाद आरोपियों ने शाम को लौटकर लूट की साजिश रची.

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि, दोनों आरोपी नवीन कुमार चौधरी और अनंत जैन ने पहले अशोक कुमार से बातचीत की और चाय पीने के दौरान उनकी पासबुक देखकर उनकी आर्थिक स्थिति की जानकारी ली. जब बुजुर्ग ने उनके एटीएम का पासवर्ड देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने पेपर कटर से उन पर हमला कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाली. इसमें दो संदिग्ध और एक लाल ई-रिक्शा की जानकारी मिली. इसके आधार पर पुलिस ने इलाके की मैपिंग की और माउंट फोर्ट एकेडमी के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
आरोपियों की पहचान नवीन कुमार चौधरी (मेरठ) और अनंत जैन (बागपत) के रूप में हुई है. नवीन पेस्ट कंट्रोल का काम करता है और उसकी पत्नी गर्भवती है. वह किराए पर कमरा ढूंढ रहा था. उसने अपने दोस्त अनंत से इस बारे में बात की, जिसके बाद दोनों ने यह वारदात अंजाम दी. पुलिस के अनुसार, घटना के दिन दोनों आरोपियों ने बुजुर्ग को डराने और उनके एटीएम का पासवर्ड हासिल करने की कोशिश की. जब अशोक कुमार ने इनकार किया, तो आरोपियों ने उनके सीने और पेट पर पेपर कटर से कई वार किए. बुजुर्ग की चीखों पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे.

भागने के बाद आरोपियों ने हत्या में इस्तेमाल कपड़े और पेपर कटर को एक सूखे नाले में फेंक दिया. पुलिस ने इनके पास से बुजुर्ग का पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 1500 रुपये नकद और एक स्कूटर बरामद किया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. इस मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि इस निर्मम घटना ने समाज को झकझोर दिया है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में अच्छा मैसेज जाए.

ये भी पढ़ें:  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget