एक्सप्लोरर

मल्लिकार्जुन खरगे के स्वागत में जुटेंगे 10 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार

Dehradun News: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे के मद्देनजर कांग्रेस नेताओं में बैठको का दौर शुरू हो गया है. उनके स्वागत के लिए 10 हजार कार्यकर्ता जुटेंगे.

Dehradun News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 28 जनवरी को उत्तराखंड आ रहे हैं. इसके लिए विधानसभा वार कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां शुरू की है ब्लॉक स्तर से विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ताओं को इकट्ठा कर कार्यक्रम स्थल पर लाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. पार्टी ने दस हजार कार्यकर्ताओं को सभा में जुटाने का लक्ष्य रखा है.

यह कार्यक्रम देहरादून या फिर हरिद्वार में रखा जाना है इसको लेकर अभी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है लेकिन अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है. कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है. महिला व युवा संगठन के पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं. बैठकों का दौर शुरू हो गया है. आमतौर पर पार्टी कार्यालय में गिने चुने कार्यकर्ता ही नजर आते थे लेकिन मंगलवार को कार्यालय में रौनक नजर आई,

प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा विधानसभा वार कांग्रेस के नेताओं से वार्ता कर रहे हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सम्मेलन को लेकर सभी प्रकोष्ठों को सक्रिय कर दिया है. वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति में जुटे हैं. संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए विधानसभा वार पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने की लिस्ट तैयार की जा रही है.

दस हजार कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए 10 हजार कार्यकर्ताओं को लाने का इंतजाम किया जा रहा है. यह कार्यक्रम उत्तराखंड के देहरादून या फिर हरिद्वार में कराया जा सकता है इसके लिए अभी औपचारिक घोषणा तो नहीं की गई है. संभवतः माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में कराया जा सकता है.

कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यालय जाएंगे खरगे
इस कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में भी जाएंगे, वहां पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी से बैठक करेंगे. फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता और नेता काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे देहरादून आ रहे हैं. मल्लिकार्जुन खरगे अपने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.

ये भी पढ़ें: Gita Press News: गीता प्रेस की इन पुस्तकों की बढ़ी डिमांड, दुकानों में घटा स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget