एक्सप्लोरर

देहरादून में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार 900 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, दो घायल

Dehradun News: देहरादून में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल एक कार अनियंत्रित होकर 900 मीटर की खाई में जा गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल है.

Uttarakhand Road Accident: देहरादून के विकासनगर के चकराता क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. लोखंडी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 900 मीटर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

शनिवार को चार लोग कार में सवार होकर चकराता के लोखंडी क्षेत्र से गुजर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और कार सीधी खाई में जा गिरी. यह इलाका बेहद दुर्गम और खतरनाक है, जहां सड़कों की स्थिति भी ठीक नहीं है.

SDRF की टीम ने किया रेस्कयू
हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची टीम ने आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ बचाव कार्य शुरू किया. जिला पुलिस के सहयोग से बचाव दल ने खाई में उतरकर घायलों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद दो घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, दो अन्य व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मृतकों के शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाए. इसके बाद उन्हें आवश्यक कानूनी कार्यवाही के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया. मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

स्थानीय प्रशासन ने की घटना की जांच शुरू
चकराता और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं. अधिकतर दुर्घटनाएं ओवरस्पीडिंग, घने कोहरे और खराब सड़कों के कारण होती हैं. पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है. यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाने के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत को दर्शाता है. स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की बात कही है.

यह भी पढ़ें- शंकराचार्य के इस मुद्दे पर सपा कर रही विचार! अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा- उनके विधायक ने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget