एक्सप्लोरर

देहरादून: आईएमए पासिंग आउट परेड सम्पन्न, देश को मिले 325 जांबाज अफसर

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए ) में अंतिम पग भरते ही 325 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए. कोरोना संकट के चलते पासिंग आउट परेड में तमाम स्तर पर एहतियात बरती गई.

देहरादून: 'भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम', इसी गीत के साथ शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए ) में अंतिम पग भरते ही 325 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए. इसके साथ ही 70 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए. उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने परेड की सलामी ली.

दर्शक दीर्घा में बैठे लोग हुए मंत्रमुग्ध शनिवार को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर एडवांस कॉल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ परेड के लिए पहुंचे. इसके बाद परेड कमांडर माजी गिरिधर ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली. कैडेट्स की शानदार मार्च पास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठा हर एक शख्स मंत्रमुग्ध हो गया. उप सेना प्रमुख ने कैडेटों को ओवर ऑल बेस्ट परफॉर्मेंस और अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा.

कई सैन्य अधिकारी रहे मौजूद वतनदीप सिद्धू को स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया. जबकि, माजी गिरिधर को स्वर्ण, निदेश सिंह यादव को रजत, शिखर थापा को कांस्य पदक मिला. जसमिंदर पाल सिंह सिद्धू ने सिल्वर मेडल (टीजी) हासिल किया. तंदिन दोरजी सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए. इस दौरान आईएमए कमान्डेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह, डिप्टी कमान्डेंट मेजर जनरल जगजीत सिंह मंगत समेत कई सैन्य अधिकारी मौजूद रहे.

कोरोना की वजह से बरती गई सावधानी कोरोना संकट के चलते पासिंग आउट परेड में तमाम स्तर पर एहतियात बरती गई. न केवल दर्शक दीर्घा, बल्कि परेड के दौरान भी शारीरिक दूरी के नियमों का पूरा पालन किया गया. हरेक मार्चिंग दस्ते में अमूमन 10 कैडेट एक लाइन में होते हैं पर इनकी संख्या 8 रखी गई जिससे कैडेटों के बीच रहने दो मीटर की दूरी बनी रहे.

395 सैन्य अधिकारी पास आउट हुए पासिंग आउट परेड में में 395 सैन्य अधिकारी पास आउट हुए. 325 भारतीय, 9 मित्र देशों के 70 कैडेट्स पास आउट हुए. मित्र देशों में सबसे ज्यादा अफगानिस्तान के 41 कैडेट्स शनिवार यहां से निकले. जबकि भूटान के 17, तजाकिस्तान के 3, मॉरीशस के 1, नेपाल के 2, मालदीव के 1, वियतनाम के 3, श्रीलंका 1, म्यांमार का 1 कैडेट्स ने भी ट्रेनिंग पूरी की. देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी ने देश को अब तक 62 हजार से ज्यादा सैन्य अफसर दिए हैं.

ये भी पढ़ें:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी, डॉयल 112 पर आया मैसेज, FIR दर्ज

Weather Updates: उत्तराखंड में अगले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट, बर्फ की चादर से ढका बदरीनाथ धाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
Embed widget