एक्सप्लोरर

देहरादून: सरकारी राशन दुकानों पर छापेमारी, नमक में मिलावट की शिकायत, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Dehradun News: जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर, चकराता, विकासनगर, मसूरी, डोईवाला और ऋषिकेश के तहसीलों में छापेमारी की गई. इससे पहले कई बार खराब गुणवत्ता वाले राशन की शिकायतें प्रशासन तक पहुंची थीं.

उत्तराखंड में सरकारी सस्ते गल्ले राशन दुकानों पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 19 दुकानों पर एक साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान प्रशासन ने नमक के नमूने लिए जिन्हें खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांच के लिए भेजा गया है. जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि नमक में रेत और अन्य मिलावट की शिकायतें सामने आने पर उन्होंने इस जांच के आदेश दिए हैं.रिपोर्ट आने के बाद आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

खराब गुणवत्ता की मिली थीं शिकायतें

जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर, चकराता, विकासनगर, मसूरी, डोईवाला और ऋषिकेश के तहसीलों में छापेमारी की गई. इससे पहले कई बार खराब गुणवत्ता वाले राशन की शिकायतें प्रशासन तक पहुंची थीं. जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी प्रशासन को एसडीएम और तहसीलदारों के माध्यम से व्यापक जांच के निर्देश दिए थे.

वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई

एसडीएम सदर, चकराता, विकासनगर, मसूरी और तहसीलदार ऋषिकेश ने अपने-अपने क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर नमक के नमूने एकत्रित किए. प्रशासन की यह कार्रवाई एक महिला द्वारा वायरल किए गए वीडियो के बाद तेज हुई, जिसमें वह सस्ते गल्ले की दुकान से प्राप्त नमक में रेत मिलने की बात बता रही थी.

पहले भी मिलीं शिकायतें

इससे पहले भी कुछ महीने पहले अनाज की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिस पर जिलाधिकारी ने कई दुकानों पर छापेमारी कर अनियमितताओं का पता लगाया था और कड़ी कार्रवाई की थी. तब से लेकर अब तक प्रशासन लगातार सस्ते गल्ले की दुकानों की गुणवत्ता पर निगरानी रख रहा है.

मिलावट खोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी राशन की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत हो, तो वह तत्काल प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की मिलावट और घटिया सामग्री वितरित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget