एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: देहरादून में बारिश के बाद डेंगू ने दी दस्तक, मरीजों के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम

Dehradun Dengue News: बारिश के बाद अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.

Dehradun Dengue Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव के साथ भूधंसाव की समस्या को देखा गया. फिलहाल अब भले ही बारिश की रफ्तार में कमी आई है और निचले इलाकों में भरा पानी साफ हो गया है, लेकिन अब राजधानी देहरादून में डेंगू ने दस्तक दे दी है. देहरादून में बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है.

फिलहाल जहां एक तरफ अस्पतालों में डेंगू मरीज भर्ती हैं, तो वहीं स्वास्थ्य विभाग डेंगू से निपटने के लिए अपनी तैयारी पुख्ता कर रहा है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए दावे धरातल पर कम ही नजर आ रहे है. इसी को देखते हुए दून स्थित आईटीडीए में डेंगू कंट्रोल रूम बनाया गया है, ताकि डेंगू को कंट्रोल करने में एक अहम भूमिका निभाई जा सके.इस कंट्रोल रूम में आम जनता की तमाम शिकायतें मिल रही हैं.

राजधानी में अब तक 476 डेंगू संक्रमित

महामारी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पीयूष ने कहा कि ज्यादातर शिकायतें प्लेटलेट्स और बेड इत्यादि से संबंधित आ रही है जिन शिकायतों का तत्काल संज्ञान लिया जा रहा है. फिलहाल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जो अब बढ़कर अभी तक 476 डेंगू तक पहुंच गए हैं. फिलहल इन मामले में 442 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं. वहीं 38 लोगों का इलाज दो मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

बनाया गया डेंगू कंट्रोल रूम

लगातार सामने आ रहे हैं मामलों को देखकर अब देहरादून में डेंगू कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे डेंगू के लक्षण पाए जाने पर सीधे तौर पर संपर्क कर इलाज के लिए जानकारी प्राप्त की जा सकती है. उत्तराखंड में आपदा आने के बाद से डेंगू और आई फ्लू के मामले भारी संख्या में सामने आए थे, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया था.

देहरादून के अंदर ही डेंगू के भारी मात्रा में मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू कंट्रोल रूम बनाया है. इसके साथ ही यहां से अन्य बीमारियों पर भी नजर रखी जा रही है. डेंगू कंट्रोल करने के लिए दून अस्पताल में 60 बेड का आईसीयू भी तैयार किया गया है. डेंगू वार्ड भी तैयार कर दिए गए हैं, जहां पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:
Uttarakhand News: सीएम धामी ने लॉन्च की ग्लोबल इन्वेस्टर समिट वेबसाइट, उत्तराखंड की जनता को होगा ये फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget