एक्सप्लोरर

Deepotsav 2022: लेजर शो, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और आतिशबाजी, जानें इस बार अयोध्या के दीपोत्सव में क्या-क्या होगा खास

PM Modi in Ayodhya: अयोध्या में इस बार दीपावली पर पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में रहेंगे. रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या जाएंगे. इस दौरान पीएम सरयू नदी के किनारे बने नए घाट पर आरती करेंगे.

Ayodhya News: अयोध्या में बीते पांच साल की तरह इस साल भी दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस बार भी राम की पैड़ी से लेकर घाटों तक दीप जलाए जाएंगे और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है. इस बार यह दीपावली खास होने वाली है क्योंकि इस बार दीपावली पर अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रहेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी दीपावली के पूर्व संध्या पर रविवार को अयोध्या में रहेंगे. जहां वह राम लला विराजमान की पूजा अर्चना करेंगे. इस दौरान पीएम राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे.

पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री रविवार की शाम भगवान श्री रामलला विराजमान की पूजा अर्चना करेंगे और इसके बाद तीर्थ क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का मुआयना करेंगे.

क्यों होगी इस बार की अयोध्या की दीपावली खास- 

  • पहली बार प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे.
  • पीएम नरेंद्र मोदी सरयू नदी के किनारे बने नए घाट पर आरती करेंगे और दीपोत्सव समारोह में शिरकत करेंगे.
  • प्रधानमंत्री भव्य म्यूजिकल लेजर शो के साथ-साथ सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे.
  • रविवार को भव्य दीपोत्सव के दौरान कुल करीब 18 लाख मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे.
  • दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है.
  • राम की पैड़ी में 22,000 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा 15 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे.
  • दीपावली पर लेजर शो, 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, आतिशबाजी होगी और अन्य देशों और राज्यों के सांस्कृतिक दल रामलीला का मंचन भी करेंगे.
  •  'राम कथा पार्क में 'पुष्पक विमान' से 'अवतार स्वरूप' भगवान (भगवान राम, देवी सीता, भगवान लक्ष्मण और भगवान हनुमान के अवतार) उतरेंगे और इस अवसर पर सरयू नदी की आरती भी होगी.
  • लगभग 25 नुक्कड़ पर कई संगठनों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है.
  • अयोध्या के विभिन्न चौराहे पर दीप जलाएंगे और रंगोली के रूप में सजावट की जाएगी.
  • दीपोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रूपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां और ग्यारह रामलीला झांकियां भी प्रदर्शित की जायेंगी.
  • दीपावली के दिन 4,000 करोड़ रुपये की 66 परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा.
  • रूसी-भारतीय मैत्री संघ 'दिशा' के तत्वावधान में पद्मश्री गेनादी पेचनिकोव मेमोरियल रामलीला अयोध्या के दीपोत्सव मंच पर होगी.
  • अयोध्या को भव्य बनाने के लिए राम की पैड़ी पर 22,000 वालंटियर राम की पैड़ी पर 37 घाटों पर 17,00,000 दीपक जला कर के एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा.
  • अयोध्या में इस बार दीपावली पर 10 देशों से आए कलाकारों ने रामलीला की. पिछले दीपोत्सव में जहां 11 झांकियां थी वही इस बार इनकी संख्या बढ़कर 16 हो गई है.

Varanasi: MP-MLA कोर्ट से फरार घोषित हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत कई संत, 'प्रतिकार यात्रा' से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप...', सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता
'मस्जिद, मदरसों को टारगेट किया गया लेकिन आप...', सपा चीफ अखिलेश यादव पर भड़के AIMIM नेता
उत्तराखंड के 3 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड के 3 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
गाजियाबाद में 5 करोड़ की ठगी, फिर भी खाली हाथ रह गए साइबर ठग! जानिए कैसे बच गई पूरी रकम
गाजियाबाद में 5 करोड़ की ठगी, फिर भी खाली हाथ रह गए साइबर ठग! जानिए कैसे बच गई पूरी रकम

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget