एक्सप्लोरर

राम मंदिर बनने के बाद पहली दीपावली पर इतिहास बनाएगी योगी सरकार, अयोध्या में इस बार होगा ये खास

Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या में इस वर्ष होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Ayodhya Deepotsav 2024: मंदिरों का शहर अयोध्या, जिसने इस साल जनवरी में भगवान राम की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा देखी थी, 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय दीपोत्सव समारोह की मेजबानी करने के लिए तैयार है. अयोध्या धाम अब त्रेतायुगीन वैभव की ओर अग्रसर हो चला है. रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं. होली एवं श्रीराम जन्मोत्सव के भव्य आयोजनों ने देश-विदेश में करोड़ों भक्तों में अपार हर्ष का संचार किया. हर्ष का ऐसा ही क्षण अब जल्द ही भव्य दीपोत्सव के माध्यम से 28 से 31 अक्टूबर के मध्य भक्तों को मिलने वाला है.

एक बयान के मुताबिक यूं तो, 2017 से ही दीपावली पर अयोध्या का सरयू घाट रिकॉर्ड संख्या में दीपों से जगमग होता रहा है लेकिन 2024 में 8वें दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘विजन’ में कार्ययोजना तय हो चुकी है और इस बार का दीपोत्सव कई मायनों में खास होने जा रहा है. यह इसलिए भी खास होगा क्योंकि रामलला के श्रीविग्रह की स्थापना के बाद इस वर्ष पहली बार दीपोत्सव होगा. ऐसे में, इसे भव्यतम करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

इस वर्ष न केवल राम की पैड़ी, नया घाट समेत अयोध्या के विभिन्न घाटों को 25 लाख से ज्यादा दीयों से सजाया जाएगा बल्कि चार दिन तक चलने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में रोशनी सज्जा इस कदर आकर्षक होगी जो अयोध्या धाम को साकेत धाम की वास्तविक अलौकिक आभा प्रदान करेगी.

मुख्यमंत्री के ‘विजन’ के अनुसार, दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान अयोध्या को ‘इंटेलिजेंट डाइनेमिक कलर चेंजिंग एलईडी डेकोरेटिव पैनल्स’ एवं ‘मल्टी मीडिया प्रोजेक्शंस’ समेत विभिन्न प्रकार की आधुनिक लाइटिंग से युक्त किया जाएगा.

थीमैटिक लाइटेड आर्क पिलर्स लगेंगे
कार्यक्रम स्थल के अतिरिक्त अयोध्या के विभिन्न स्थानों को भी इनसे युक्त किया जाएगा. नया घाट समेत राम की पैड़ी पर स्वागती द्वार बनाए जाएंगे जिन्हें ‘थीमैटिक लाइटेड आर्क पिलर्स’ से युक्त किया जाएगा.

अयोध्या में भक्ति पथ समेत विभिन्न मुख्य पथों को आकर्षक रोशनी एवं फूलों से सजाया जाएगा. साथ ही अयोध्या से गोंडा की ओर जाने वाले मार्ग पर गोंडा ब्रिज तथा अयोध्या से बस्ती जाने वाले मार्ग पर बस्ती ब्रिज को आकर्षक रोशनी सज्जा से युक्त किया जाएगा.

अयोध्या के 500 से ज्यादा प्रमुख स्थलों को आकर्षक ‘साइनेज बोर्ड्’ से सजाया जाएगा. इसके अतिरिक्त 20 ‘आर्टिस्टिक इंस्टॉलेशन’ की भी अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों में दीपोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत स्थापना की जाएगी.

अयोध्या में इस वर्ष होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न चरणों में इन कार्यक्रमों का आयोजन होगा और मुख्य कार्यक्रम की समयावधि 45 मिनट होगी. इस दौरान कुल मिलाकर 100 से ज्यादा कलाकार राम की पैड़ी एवं अन्य कार्यक्रम स्थलों पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे.

विभिन्न प्रसंगों का मंचन
इनमें प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन मुख्य रहेगा.

दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान ही अयोध्या समेत आस-पास के सभी प्रमुख क्षेत्रों में ‘वर्चुअल रिएलिटी प्लेटफॉर्म’ के जरिए दर्शन कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. जिन तीर्थस्थलों को ‘वर्चुअल रिएलिटी’ के जरिए जोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है इसमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, नागेश्वर नाथ मंदिर, राम की पैड़ी, छोटी देवकाली मंदिर, बड़ी देवकाली मंदिर, कनक भवन मंदिर एवं दशरथ महल मंदिर मुख्य हैं. इसके अतिरिक्त, रंग महल मंदिर, सूर्य कुंड, भरत कुंड, गुप्तार घाट, राम हेरिटेज वॉक (साकेत पेट्रोल पंप से लता मंगेशकर चौक तक), राम गुलेला मंदिर, श्रृंगी ऋषि का आश्रम, मखोड़ा धाम, सिया राम किला, जैन मंदिर, छपिया नारायण मंदिर तथा अमावा मंदिर को भी वर्चुअल रिएलिटी प्रक्रिया से जोड़े जाने पर कार्य शुरू हो गया है.

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग एवं अयोध्या विकास प्राधिकरण इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget