एक्सप्लोरर

बरेली: खेत में मिला अपहृत छात्रा का अर्धनग्न शव, परिजनों ने जताई रेप की आशंका

यूपी के बरेली में अपहृत छात्रा का शव खेत से बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि, वह घर से खेत जाने के लिये कहकर निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी.

बरेली: बरेली के शाही थाना क्षेत्र में शनिवार को कक्षा छह की छात्रा की अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर दी गई. छात्रा का शव खेत मे अर्धनग्न अवस्था में मिला है, जिससे परिजन रेप की आशंका जता रहे हैं.

खेत के लिये निकली थी

शाही थाना क्षेत्र में कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा सुबह अपने खेत पर गई थी. जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी. छात्रा के मामा ने बताया कि, जब काफी देर हो गई तो घरवाले छात्रा को खेत में देखने गए. जब खेत में छात्रा नहीं मिली तो ग्रामीणों को सूचना दी गई और सभी ग्रामीणों ने पूरे गांव में छात्रा को ढूंढना शुरू किया. लेकिन छात्रा का कहीं कोई सुराग नहीं लगा. जिसके बाद परिजनों ने शाही थाने में छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और देर शाम खेत में खून से लथपथ हालत में अर्धनग्न अवस्था में छात्रा का शव मिला. जिसके बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया. छात्र के मामा का कहना है कि, जिन लोगों ने उनकी भांजी की बड़ी बेरहमी से हत्या की है उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले.

आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि, खेत में एक लड़की का शव मिला है. उसके सर पर किसी हथियार से वार किया गया है. उनका कहना है कि, इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही इज्जतनगर इलाके में एक छात्रा के साथ दिनदहाड़े गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था. 

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का निधन, पार्टी की बैठक में शामिल होने दिल्ली आई थीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget