एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: डीडीयू की कुलपति समय से रिजल्ट घोषित करने को लेकर सख्त, कॉलेजों को समय से अंक अपलोड करने के दिए निर्देश

Gorakhpur News: डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने समय से रिजल्‍ट को लेकर सख्ती दिखाई है, उन्होंने बैठक में कॉलेजों को आंतरिक मूल्यांकन के अंक समय से अपलोड करने के निर्देश दिए हैं.

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रबंधकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में उन महाविद्यालयों पर विशेष चर्चा हुई जिन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के अंक विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड नहीं किए.

 इन महाविद्यालयों को मार्च 2025 में मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर अंक अपलोड करने थे. तिथियां कई बार विस्तारित करने के बावजूद संबंधित महाविद्यालयों द्वारा लापरवाही बरती गई, जिसके चलते विश्वविद्यालय को बिना इन अंकों के अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित करने पड़े. बैठक में परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित महाविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय स्तर पर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा. 

बैठक में कुलपति ने दिए निर्देश 
कुलपति ने सभी महाविद्यालयों एवं विभागों को निर्देशित किया कि वे इंटर्नशिप तथा प्रोजेक्ट वर्क का मूल्यांकन कार्य नियत समय में अनिवार्य रूप से पूर्ण करें, ताकि परीक्षा परिणामों की समयबद्ध घोषणा सुनिश्चित की जा सके. इसके अतिरिक्त बैठक में यह भी पाया गया कि कुछ महाविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरते समय विषय चयन में गंभीर त्रुटियां की गईं. विश्वविद्यालय द्वारा सुधार के लिए कई अवसर प्रदान किए जाने के बावजूद न तो विषयों में सुधार किया गया और न ही विद्यार्थियों को सही विषयों की परीक्षा दिलाई गई. 

विश्वविद्यालय ने इस लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लिया है तथा संबंधित महाविद्यालयों को भविष्य में इस प्रकार की त्रुटियों से बचने की सख्त चेतावनी दी है. बैठक में यह भी स्पष्ट हुआ कि बार-बार सूचना देने के बावजूद दो महाविद्यालयों ने बैठक में भाग नहीं लिया. इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार पर कुलपति ने गंभीर नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इन महाविद्यालयों के परीक्षा परिणामों की घोषणा तत्काल प्रभाव से रोक दी जाए. वर्तमान में भी 17 महाविद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने आंतरिक मूल्यांकन के अंक नहीं अपलोड किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget