एक्सप्लोरर

UP Election 2022: 'जब परिवार का कोई सदस्य भटक जाए तो दुख होता है', दारा सिंह चौहान के इस्तीफे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

UP Elections: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जब परिवार का कोई सदस्य भटक जाए तो दुख होता है.

UP Assembly Election 2022: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से विधायक हैं. इसको लेकर राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, 'परिवार का कोई सदस्य भटक जाए तो दुख होता है. जाने वाले आदरणीय महानुभावों को मैं बस यही आग्रह करूंगा कि डूबती हुई नांव पर सवार होनें से नुकसान उनका ही होगा.'

केशव प्रसाद मौर्य ने दारा सिंह चौहान को अपने इस फैसले पर विचार करने की राय दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि बड़े भाई श्री दारा सिंह जी आप अपने फैसले पर पुनर्विचार करिये. इससे पहले दारा सिंह चौहान ने अपने पत्र में लिखा था, 'माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में वन, पर्यावरण और जन्तु विज्ञान उद्यान मंत्री के रूप में मैंने पूरे मनयोग से अपने विभाग की बेहतरी के लिए कार्य किया, लेकिन सरकार की पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ साथ पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे आहत होकर मैं उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं.'

साल 2017 में बीजेपी सरकार में बने थे मंत्री

बता दें कि दारा सिंह चौहान बीएसपी और सपा में रह चुके हैं. सबसे पहले बीएसपी से एमएलसी रहे, फिर राज्यसभा गए. बाद में बीएसपी छोड़ सपा में आए और घोसी सीट से सांसद बन गए. साल 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद वो 2017 में बीजेपी में आए और मऊ ज़िले की मधुबन सीट से विधायक बन मंत्री बने.

दारा सिंह चौहान 1996 में राज्य सभा सासंद रहे. वे दो टर्म राज्यसभा में भी रहे. साल 2009 में घोसी लोकसभा सीट से बीएसपी से सांसद बने. इसके बाद साल 2015 में बीएसपी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन किए. साल 2017 में बीजेपी सरकार में मंत्री बने.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: बीजेपी के बाद अब सपा को लग सकता है झटका, तीन बार के इस विधायक के पार्टी छोड़ने की चर्चा

Uttarakhand Election 2022: विधायकी का टिकट चाहते हैं तो जान लें ये खबर, यहां वोटिंग से पहले भी हो रही है एक वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा

Embed widget