यूपी में बेखौफ बदमाशों का आतंक, गश्त कर रहे कॉन्स्टेबल को मारी गोली
मैनपुरी में बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मैनपुरी, एबीपी गंगा। यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आम आदमी की बात तो दूर यहां पुलिस के जवान भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला मैनपुरी जिले के चौकी कैथल क्षेत्र से सामने आया है जहां मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गश्त कर रहे एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी। वरदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिसकर्मी की हालत स्थिर
पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बुधवार को बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे चौकी कैथल क्षेत्र में गश्त कर रहे कॉन्स्टेबल अंकित चौधरी को मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंकित चौधरी को गम्भीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























