एक्सप्लोरर

लूट का विरोध करने पर कार सवार बदमाशों ने दोस्तों को मारी गोली, अब तक नहीं मिला लुटेरों का सुराग

पुलिस ने बताया दिल्ली निवासी सुखबीर कैब से सेक्टर-137 आए थे। वहां पर उनका दोस्त पुनीत यादव अपनी कार लेकर पहले से खड़ा था। दोनों ग्रेटर नोएडा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान कार सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के नोएडा सेक्टर-144 में एडवांट बिल्डिग के पास बदमाशों ने कार सवार दो लोगों से लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। एक व्यक्ति के गले को छूती हुई गोली दूसरे के हाथ में लगी। गोली चलाने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

बदमाशों ने रोका

बदमाशों के बारे में पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने बताया दिल्ली निवासी सुखबीर कैब से सेक्टर-137 आए थे। वहां पर उनका दोस्त पुनीत यादव अपनी कार लेकर पहले से खड़ा था। दोनों को ग्रेटर नोएडा आना था। दोनों व्यक्ति सर्विस रोड से होते हुए ग्रेटर नोएडा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान कार सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाश दोनों से लूटपाट करने लगे। इस दौरान एक बदमाश की नजर सुखबीर के हाथ पर गई।

कड़ा छीनकर फरार हुए बदमाश

सुखबीर ने हाथ में सोने का कड़ा पहना हुआ था। कड़ा धार्मिक आस्था का प्रतीक है। सुखबीर ने कड़ा छीनने का विरोध किया। इस पर बदमाशों व पीड़ितों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच एक बदमाश ने गोली चला दी। सुखबीर के गले को छूती हुई गोली पुनीत के हाथ में लगी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। बदमाश कड़ा छीन कर फरार हो गए।

नहीं मिला बदमाशों का सुराग

सूचना मिलने के कुछ देर में मौके पर पुलिस पहुंची। तब तक वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ितों द्वार बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। पीड़ितों को देखने के लिए एसएसपी वैभव कृष्ण अस्पताल पहुंचे। पीड़ितों ने बदमाशों के बारे में उन्हें भी बताया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget