एक्सप्लोरर

क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के दौरान बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश मनोज के पास से असलहा व बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वाराणसी, एबीपी गंगा। वाराणसी क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने शातिर बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम के संयुक्त ऑपरेशन में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश मनोज पांडे के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मनोज पांडे पर हत्या में वांछित और व्यापारियों से रंगदारी मांगने की घटनाओं सहित अन्य शहरों के कई थानों में मुकदमा पंजीकृत है। क्राइम ब्रांच और पुलिस के बीच यह मुठभेड़ अलसुबह हुई है।

क्राइम ब्रांच को मिली सूचना

लक्सा थाना क्षेत्र का रहने वाला मनोज शातिर बदमाश है। पुलिस के अनुसार वह कुछ दिन पहले ही गाजीपुर जेल से छूटा था और एक व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। भोर में वह अपने साथी के साथ बाइक पर व्यापारी के यहां रंगदारी लेने जा रहा था। क्राइम ब्रांच को इस बात की सूचना मिली गयी थी। क्राइम ब्रांच व लक्सा पुलिस ने रेवड़ी तलाब के पास नाकेबंदी कर ली। इसी बीच बाइक पर दो युवक आते दिखाई पड़े।

बदमाशों ने की फायरिंग

पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच व पुलिस ने भी बदमाशों पर गोली चलाई। भोर में गोली की आवाज सुन कर स्थानीय लोग सकते में आ गये। थोड़ी देर बाद गोली चलना बंद हो गयी तो पुलिस ने देखा कि एक बदमाश के पैर में गोली लगी है और वह वहीं पर गिरा हुआ है, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में कामयाब हो गया था। पुलिस ने बदमाश के पास से असलहा व बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही भेलूपुर सहित अन्य थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के दौरान बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

मिलेगा इनाम

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मनोज पांडे है। सहारनपुर व वाराणसी में हत्या के मामले में आरोपी है। कुछ ही दिन पहले जेल से छूटा था और व्यापारी से रंगदारी वसूलने के लिए जा रहा था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम को इनाम देने का एलान किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget