एक्सप्लोरर

Double Murder in Ghaziabad: गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पिता समेत 8 वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या

Crime News: गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी इलाके में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, घर में सो रहे पिता पुत्र को बदमाशों ने गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया.

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद (Ghaziabad) के थाना ट्रॉनिका सिटी (Tronica City) इलाके में गुरुवार की सुबह अचानक उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब स्थानीय लोगों ने एक घर में सो रहे पिता और पुत्र (Father and Son) की हत्या (Murder) की खबर सुनी. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि, गला रेतकर हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

8 साल के मासूम को भी नहीं छोड़ा हत्यारों ने 

पूरा मामला गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के राम पार्क कॉलोनी में रहने वाले करीब 35 वर्षीय नईम उल हसन और करीब उनका 8 वर्षीय पुत्र घर में सोए हुए थे. देर रात अज्ञात बदमाशों ने दोनों ही पिता और पुत्र की गला रेत कर हत्या कर दी. इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई स्तब्ध है. 8 साल के मासूम की आखिरकार किससे दुश्मनी थी, जो पिता के साथ मासूम की भी हत्या कर दी. 

पुलिस ने कहा- मामला रंजिश का 

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी देहात डॉक्टर ईराज राजा ने बताया कि, थाना ट्रॉनिका सिटी इलाके की राम पार्क कॉलोनी में  नईम उल हसन अपने परिवार के साथ रहते थे. देर रात वह खुद और उनका 8 वर्षीय बेटा घर में सोए हुए थे. देर रात अज्ञात बदमाशों ने पहले उनके साथ मारपीट की और उसके बाद दोनों की ही धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. इस दौरान दोनों का ही अधिक खून बह गया. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कई एंगल पर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि, शुरुआती जांच में कोई रंजिश का मामला सामने आ रहा है, क्योंकि घर में किसी तरह की कोई लूटपाट की बात भी सामने नहीं आई है. उन्होंने कहा कि, जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें.

Firozabad में डेंगू के कहर के बीच लखनऊ से पहुंची 15 डाक्टरों की एक्सपर्ट टीम, सीएम योगी ने दिया था निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget