एक्सप्लोरर

वन स्टॉप सेंटर के ऑकड़ों से खुलासा, नहीं थम रहे महिलाओं के साथ हो रहे अपराध

वन स्टॉप सेंटर के आंकड़ों में खुलासा हुआ है, कि उधमसिंह नगर में महलाओं के साथ हो रहे अपराध की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इनमें छेड़खानी, दुष्कर्म जैसी घटनायें शामिल हैं।

उधमसिंह नगर, एबीपी गंगा। महिला सुरक्षा को लेकर केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तमाम दावे करती रहती हैं, लेकिन महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध इन दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। भारत सरकार मंत्रालय और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे वन स्टॉप सेंटरों के आंकड़ों से साफ जाहिर है कि महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं में कमी आने के बजाए बढ़ोतरी हो रही है।

जिला मुख्यालय रुद्रपुर में चल रहे सखी वन स्टॉप सेंटर में अप्रैल माह से 28 जून तक 83 मामले पंजीकृत हुए है। इनमें सबसे ज्यादा मामले घरेलू हिंसा हैं। वहीं, सखी वन स्टॉप सेंटर से 54 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। ऊधमसिंहनगर जिले में पिछले साल की अपेक्षा इस वित्तीय वर्ष में महिलाओं संग होने वाली घटनाओं में इजाफा हुआ है। भारत सरकार के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय ने संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में अब तक पिछले तीन माह में 83 मामले पंजीकृत हुए हैं, जिसमें से घरेलू हिंसा के सबसे अधिक पाए गए हैं।

अब तक 51 मामले घरेलू हिंसा के वन स्टॉप सेंटर में दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 38 मामलों का काउंसलिंग के माध्यम से निस्तारण किया गया है। वहीं, दूसरा मामला बाल यौन उत्पीड़न का है, जिसमें अब तक सात मामले दर्ज किए गए हैं। यौन उत्पीड़न के भी पांच मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि रेप के दो मामले, गुमशुदा का एक मामला, साइबर क्राइम का एक मामला और अन्य मामले जैसे बाल विवाह, छेड़छाड़, धोखाधड़ी, जमीनी विवाद के 16 मामले दर्ज हुए हैं।

सखी वन स्टॉप सेंटर रुद्रपुर की एडमिनिस्ट्रेटर कविता बडोला ने बताया कि पिछले दो सालों से महिलाओं संग होने वाले अपराधों में इजाफा हुआ है, जिसमे नशे के कारण घरेलू हिंसा, बाल यौन उत्पीड़न, यौन अपराध और उत्पीड़न जैसे मामले सामने आए हैं। कई मामलों में सेंटर ने काउंसलिंग के माध्यम से मामलों का निस्तारण कर लिया है। अन्य मामलों को भी जल्द निस्तारित किया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget