एक्सप्लोरर

उत्तराखंड क्रिकेट को मिली बड़ी सौगात, खत्म हुआ 19 साल का इंतजार, BCCI ने दी मान्यता

उत्तराखंड ने क्रिकेट की मान्यता के लिए लंबा इंतजार किया। क्रिकेट एसोसिएशनों की तनातनी में कई साल गुजर गए। लेकिन अब उत्तराखंड को बीसीसीआई की पूर्ण मान्यता की सौगात मिल गई है।

देहरादून, एबीपी गंगा। 19 वर्षो के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पूर्ण मान्यता की सौगात मिली है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से चयनित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को बीसीसीआई से मान्यता दे दी है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) राज्य में क्रिकेट के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी। 'सीएयू' बीसीसीआई की पूर्णकालिक सदस्य होगी। बीसीसीआई के प्रशासकों की कमेटी ने सीएयू को 14 सितंबर से पहले चुनाव कराने को कहा है।

उत्तराखंड में बीसीसीआई की मान्यता के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन और उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के बीच जोर आजमाइश चल रही थी। जून में 17 और 18 तारीख को मान्यता कमेटी के सदस्यों ने तीनों एसोसिएशन से दस्तावेज मांगे थे। इस रिपोर्ट को सीओए के पास भेजा गया।

उत्तराखंड क्रिकेट को मिली बड़ी सौगात, खत्म हुआ 19 साल का इंतजार, BCCI ने दी मान्यता

सीओए ने 15 जुलाई को एसोसिएशनों की बैठक बुलाई थी। इसमें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने दस्तावेज पेश किये। इसके बाद सीओए ने प्रदेश सरकार से मिल रही मदद का ब्योरा मांगा था और 25 जुलाई तक का समय दिया गया था। अब सीओए ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को मेल भेजकर मान्यता दिए जाने पर मुहर लगा दी है।

उत्तराखंड ने क्रिकेट की मान्यता के लिए लंबा इंतजार किया। क्रिकेट एसोसिएशनों की तनातनी में कई साल गुजर गए। इस बीच उत्तराखंड से कई क्रिकेट प्रतिभाएं पलायन कर गईं। लेकिन मान्यता को लेकर उम्मीदें बनी रही। पिछले दो साल में मान्यता के मामले ने तेजी पकड़ी। बीसीसीआई ने 'सीएयू' से 14 सितंबर से पहले बीसीसीआई के संविधान के अनुसार चुनाव कराने के लिए कहा है। चुनाव के बाद कमेटी बीसीसीबाई की पूर्णकालिक सदस्य की तरह क्रिकेट का संचालन कर सकेगी।

उत्तराखंड क्रिकेट को मिली बड़ी सौगात, खत्म हुआ 19 साल का इंतजार, BCCI ने दी मान्यता

गौरतलब है कि उत्तराखंड क्रिकेट ने पिछले 19 वर्षो के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। बीसीसीआई जिस कार्य को 19 सालों में नहीं कर पाई, उसको सीओए ने कुछ सालों में कर दिया। इस सफलता के बाद राज्य के खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि उत्तराखंड क्रिकेट के लिए यह खुशी का दिन है। मैंने बीसीसीआई में किसी क्रिकेट संघ की पैरवी नहीं की, बल्कि केवल स्टेट के खिलाडि़यों की पैरवी की। मेरी ओर से स्टेट के सभी खिलाड़ियों को बधाई। बीसीसीआई को धन्यवाद देता हूं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बीजेपी बड़ा आरोप
'यूपी के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बीजेपी बड़ा आरोप
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget