एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडाः ऑक्सीजन प्लांट वाला कोविड-19 अस्पताल की शुरुआत, 90 मिनट में नौ हजार लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन

भारत में अभी तक दो करोड़ 14 लाख 85 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में कोविड-19 रोगियों के लिए 50 बिस्तरों वाला एक निजी अस्पताल शुरू हुआ. इस अस्पताल के पास अपना खुद का ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र है.

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को कोविड-19 रोगियों के लिए 50 बिस्तरों वाला एक निजी अस्पताल शुरू हुआ. खास बात यह है कि इस अस्पताल के पास अपना खुद का ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र है. अस्पताल ने इस बात की जानकारी दी है.

नोएडा में शुरु हुआ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र वाला अस्पताल

गौतम बुद्ध नगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित जिलों में से एक है, जहां आधिकारिक रूप से 261 रोगियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 8,300 से अधिक है. एक बयान में कहा गया है कि मल्टी-स्पेशलिटी एस्क्लेपियस अस्पताल ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी मोड़ पर स्थित है, जिसमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और दिल्ली के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है.

90 मिनट में नौ हजार लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन

अस्पताल के प्रबंध साझेदार अमित जायसवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में ऑक्सीजन की किल्लत से पार पाने के लिए चिकित्सीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाया है. जायसवाल ने दावा किया, 'हम प्रति 90 मिनट में नौ हजार लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहे हैं.'

2 करोड़ 14 लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

बता दें कि भारत वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है. जिसके कारण दुनियाभर में सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की लिस्ट में भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारत में अभी तक दो करोड़ 14 लाख 85 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. वहीं दो लाख 34 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. वर्तमान में 36 लाख 53 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है. वहीं 1 करोड़ 75 लाख 97 हजार से ज्यादा संक्रमित इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं.

 

इसे भी पढ़ेंः
दिल्ली: होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आई यह संस्था, घर तक पहुंचा रही खाना

 

 

HC ने कहा- दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, तल्ख टिप्पणी करते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget