एक्सप्लोरर

Basti: नदी में संदिग्ध हालात में मिला प्रेमी जोड़े का शव, घरवालों ने कहा- नहीं थी प्रेम प्रसंग की जानकारी

बस्ती में प्रेमी युगल का शव नदीं में मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग का मामला है. लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

बस्ती: बस्ती सदर कोतवाली के सियरापार गांव के पास कुवानो नदी में प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रेमी युगल अनुज और रोशनी वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

बता दें कि, 18 मई की रात से ये दोनों लापता थे, परिजनों ने इस की सूचना पुलिस को नहीं दी. उन का कहना है कि, वो तलाश कर रहे थे. अभी तक मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है. प्रेमी युगल का हाथ एक दूसरे से दुपट्टे से बंधा था.

नहीं थी प्रेम प्रसंग की जानकारी

वहीं, मृतक लड़की के भाई ने बताया कि, 18 की रात में उस की बहन अचानक गायब हो गई, जिसकी तलाश की जा रही थी, पुलिस को इस की सूचना नहीं दी गई थी. लड़की के भाई का कहना है कि, प्रेम प्रसंग के बारे में उन को कोई जानकारी नहीं थी. दूसरी तरफ मृतक लड़के के पिता का कहना है कि, उन को भी प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. 

लड़की की मां की तहरीर पर दर्ज किया गया मामला

पुलिस द्वारा लाश मिलने की सूचना के बाद वो पहुंचे, और देखा लड़के और लड़की का हाथ बंधा था. प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी  नहीं थी, लेकिन सामने देखने के बाद प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है, हम को अगर थोड़ी सी भी जानकारी होती तो ऐसा नहीं होने पाता. लड़का एक भी प्रतिशत तनाव में नहीं था. उन का कहना है कि, ये हत्या नहीं है लड़के से किसी की दुश्मनी नहीं थी, कोई हत्या क्यों करेगा. वहीं एसपी आशीष श्रीवस्तव का कहना है कि प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत का मामला लग रहा है, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्टे होगा. लड़की की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

योगी सरकार का बड़ा फैसला, नए सेशन में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget