एक्सप्लोरर

अयोध्या: कुछ घंटों बाद प्राचीन परिक्रमा मेले की होगी शुरुआत, जिले की सीमाओं को किया गया सील

अयोध्या की सीमाएं सील हैं. अन्य जिलों के लोगों को भी अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. जो लोग मेले में आएंगे उनको कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा मास्क लगाना होगा सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा.

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में प्राचीन परिक्रमा मेला में शुरुआत होने में अब कुछ घंटे शेष है. 14 कोसी परिक्रमा मेला की शुरुआत रविवार देर रात्रि से होगी. परिक्रमा देर रात 2 बजकर 13 मिनट से शुरू होगी और कल पूरा दिन चलेगी. 24 नवंबर को भोर 3 बजकर 08 मिनट पर 14 कोसी परिक्रमा समाप्त होगी. इस बार की परिक्रमा में केवल अयोध्या के श्रद्धालु और संत, महंत शामिल होंगे. कोविड-19 प्रोटोकोल को देखते हुए इस बार परिक्रमा के लिए बाहरी लोगों से न आने की अपील की गई है.

आधार कार्ड की जांच के बाद मिल रहा है प्रवेश अयोध्या की सीमाएं सील हैं, जहां पर जिला प्रशासन केवल अयोध्या के आधार कार्ड की जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश दे रहा है. अन्य जिलों के लोगों को भी अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. जो लोग मेले में आएंगे उनको कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा मास्क लगाना होगा सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा. जिला प्रशासन पूरे मेला क्षेत्र में थर्मल स्कैनिंग कराएगा साथ ही जगह-जगह पर मास्क की जांच भी की जाएगी. 14 कोसी परिक्रमा पथ पर मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे जहां पर लोगों की जांच की जा सकेगी.

पाप का नाश होता है रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि 14 कोसी परिक्रमा का मुहूर्त रविवार को देर रात्रि 2 बजकर 16 मिनट से शुरू है. अगले दिन सोमवार को पूरे दिन परिक्रमा चलेगी और सोमवार की रात मंगलवार की सुबह 3 बजकर 08 मिनट पर परिक्रमा समाप्त होगी. परिक्रमा का बहुत ही महत्व है. किसी भी परिक्रमा को जितने कदम हम लोग चलते हैं उतने पापों का नाश होता है और मोक्ष मिलता है. 14 कोस परिक्रमा करने पर 14 लोकों में भ्रमण करने से मुक्ति मिलती है.

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात परिक्रमा में सुरक्षा की कमान संभाल रहे एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि परिक्रमा को लेकर के अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं. सादे वस्त्रों में भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. कोविड-19 के प्रोटोकॉल को देखते हुए बाहरी श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग में न पहुंचे इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं. सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं, पूरी सतर्कता बरती जा रही है.

दूसरे जिलों से भी आई फोर्स सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में जिला की पुलिस के अलावा बाहरी जिलों से भी पुलिस बल प्राप्त हुए हैं, उनकी तैनाती की जा रही है. बाहर के पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है. मोबाइल पार्टी चेकिंग दस्तों की तैनाती की गई है. ट्रैफिक डायवर्जन पूरे शहर में लागू किया गया है. सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गोंडा और बस्ती की तरफ से वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है.

अयोध्या: कुछ घंटों बाद प्राचीन परिक्रमा मेले की होगी शुरुआत, जिले की सीमाओं को किया गया सील

हेल्थ चेकअप कैंप लगाए जाएंगे जिला अधिकारी अनुज झा ने बताया कि इस बार कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत लोगों से अपील की जा रही है कि लोग अपने घरों पर रहकर ही श्रद्धा निवेदित करें. भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं, साथ ही इस बार ये भी व्यवस्था की जा रही है कि बाहरी जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक डायवर्सन किया जाएगा. संपूर्ण परिक्रमा पथ पर टेंपरेचर स्कैनिंग, मास्क की चेकिंग लगातार की जाएगी. कोरोना संक्रमण को रोकने के एतिहात बरत रहे हैं. भीड़भाड़ में जाने से बचें उसके बावजूद भी जो लोग परिक्रमा पथ पहुंचेंगे उनके लिए जगह-जगह हेल्थ चेकअप कैंप लगाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

आगरा: शादी-समारोह शामिल हो सकेंगे सिर्फ 100 लोग, कोरोना प्रोटोकोल के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

रायबरेली: प्राइवेट अस्पताल पर लगा अंग तस्करी का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shravasti News: आश्रम के पास इफ्तार के लिए मांसाहार पकाने के मामले में कार्रवाई, 6 और आरोपी गिरफ्तार
आश्रम के पास इफ्तार के लिए मांसाहार पकाने के मामले में कार्रवाई, 6 और आरोपी गिरफ्तार
रामनवमी को लेकर अयोध्या में तैयारी शुरू, रामलला के सूर्य तिलक का भी भव्य आयोजन, प्रशासन अलर्ट
रामनवमी को लेकर अयोध्या में तैयारी शुरू, रामलला के सूर्य तिलक का भी भव्य आयोजन, प्रशासन अलर्ट
DM-SP को तलब करने वाले जज की बदली जिम्मेदारी, अब हाईकोर्ट में इन मामलों की करेंगे सुनवाई
DM-SP को तलब करने वाले जज की बदली जिम्मेदारी, अब हाईकोर्ट में इन मामलों की करेंगे सुनवाई
गोरखपुर का फर्जी IAS दूल्हा गिरफ्तार, 15 लाख ठगकर की दूसरी शादी, इटावा का था मिस्टर नटवरलाल
गोरखपुर का फर्जी IAS दूल्हा गिरफ्तार, 15 लाख ठगकर की दूसरी शादी, इटावा का था मिस्टर नटवरलाल

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को दिया सम्मान
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, इस दिग्गज को दिया सम्मान
O Romeo OTT Release: शाहिद-तृप्ति की 'ओ रोमियो' ओटीटी पर मचाने आ रही धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'ओ रोमियो' ओटीटी पर मचाने आ रही धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
Home Dry Cleaning Tips: अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
Embed widget