एक्सप्लोरर

Coronavirus: उत्तराखंड में फिर सामने आए रिकॉर्ड 5703 मामले, हरिद्वार में लगा कर्फ्यू

उत्तराखंड में जहां कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा दो हजार के पार पहुंच गया है वहीं, हरिद्वार जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण पर संज्ञान लेते हुए 5 मई तक कुछ जगहों पर कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने की बात कही है.

देहरादून. देशभर में जहां लगातार कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी देखने को मिल रही है. मंगलवार को रिकॉर्ड 5703 लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि महामारी के कारण 96 मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही आज से 5 मई तक हरिद्वार के रुड़की, लक्सर, भगवानपुर में 'कोरोना कर्फ्यू' लगाया जाएगा.

5 मई तक लगाया गया कोरोना कर्फ्यू
जिलाधिकारी हरिद्वार ने कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को संज्ञान लेते हुए कोरोना कर्फ्यू के निर्देश जारी किए हैं. उनके अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आज से 5 मई तक  हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर में 'कोरोना कर्फ्यू' लगाया जाएगा.

देहरादून में आए सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले
यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मामले 1 लाख 62 हजार 562 हो गए. सर्वाधिक 2218 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 1024, नैनीताल में 848, उधमसिंह नगर जिले में 397, उत्तरकाशी में 242, चमोली में 214, टिहरी में 204, अल्मोड़ा में 189, पौड़ी में 132 और पिथौरागढ़ में 98 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई.

दो हजार के पार संक्रमण से मौत का आंकड़ा
इसके अलावा, प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में रिकॉर्ड 96 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 2309 हो गया. प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 43032 हैं जबकि 1,13,736 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंः
पीएम नरेंद्र मोदी की चाची का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित

हाई कोर्ट से जमानत मिलने के 10 दिनों बाद भी लालू यादव क्यों जेल से रिहा नहीं हो सके? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget