एक्सप्लोरर

सावधान! PM CARES Fund में योगदान करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें, नहीं तो हो सकते हैं फर्जीवाड़े का शिकार

जालसाजों से सावधान रहें। Coronavirus की इस जंग के दौरान देश की मदद के लिए अगर आप भी PM CARES Fund में योगदान करने जा रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें। जालसालों ने PM CARES Fund की फर्जी UPI ID बनाकर बड़ी ठगी करने की फिराक में हैं।

एबीपी गंगा। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के संकट के बीच भी जालसाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। कोरोना संकट के बीच नकदी की बजाय डिजिटल पेमेंट पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, इस संकट की घड़ी में पूरा देश एकजुट होकर भारत सरकार की मदद के लिए एकजुट है। PM CARES Fund में करोड़पतियों से लेकर लखपति और हर कोई अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार सहायता राशि दे रहा है। लेकिन यहां आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि जालसाज PM CARES Fund की फर्जी UPI ID बनाकर फर्जीवाड़ा करने में जुटे हैं। ऐसे में PM CARES Fund में योगदान देते वक्त एतिहात बरतें कि कहीं आप इन जालसाजों के झासे में तो नहीं आ रहे हैं।

दरअसल, भारत में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से डिजिटल पेमेंट सिस्टम काफी आसान हो गया है। किसी की UPI ID जानकर आप सीधे उसके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर बड़ी आसानी से कर सकते हैं, लेकिन अब इसी UPI ID का सहारा लेकर स्कैमर्स (Scammers) बड़ा फर्जीवाड़ा करने की फिराक में हैं। अब इन्हीं जालसाजों ने पीएम केयर्स फंड की फर्जी UPI आईडी बना डाली है। जिससे वो लोगों को अपना शिकार बनाकर बड़ा चूना लगाने की बड़ी साजिश रच रहे हैं।

ये है PM CARES Fund की सही UPI ID 

इस मामले में PIB यानी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने ट्वीट कर लोगों को अलर्ट किया है। इस ट्वीट में PM CARES Fund की UPI ID फर्जी की जानकारी दी गई है। लोग जालसाजों के झासे में न आए, इसके लिए PM CARES Fund की सही UPI ID की भी जानकारी दी गई है, जो ‘pmcares@sbi’है।

PMCARES-fake

असली और नकली में एक 'S' का है अंतर

जालसालों ने इसी UPI ID से मिलती-जुलती फर्जी यूपीआई आईडी बनाई है, जो कि ‘pmcare@sbi’ है। एक नजर में आप शायद दोनों UPI ID में फर्क न समझ पाएं। जबकि आप ध्यान से देखेंगे, तो दोनों में एक 'S' का अंतर हैं। असली UPI ID में Cares हैं, जबकि फर्जी में Care लिखा हुआ है। ऐसे में आप दान करते वक्त इस बारीकी पर ध्यान जरूर दें।

UPI ID क्यों ज़रूरी होती है ?

दरअसल, प्रत्येक अकाउंट से एक UPI ID लिंक रहती है। आप जब भी बैंक अकाउंट के लिए UPI ID सेटअप करते हैं, तो इससे एक यूनीक आईडी क्रिएट होती है। इसलिए जब भी आपसे कोई आपके अकाउंट में पैसे डालने के लिए कहता है, तो आपको उसे अपनी सही UPI ID बतानी पड़ती है। अगर इस दौरान थोड़ी सी भी गलती हुई, स्पेलिंग एरर या फिर गलत आईडी भेज दी, तो पैसों के किसी अनजान अकाउंट में ट्रांसफर होने का खतरा बढ़ जाता है।

पीएम मोदी ने 100 करोड़ जुटाने का रखा लक्ष्य

गौरतलब है कि कोरोना संकट की घड़ी में देश की मदद के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को PM Care Fund का ऐलान किया था, ताकि देश के नागरिक अपने स्वेछा के अनुसार अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार कुछ योगदान कर सकें। इस फंड के जरिए पीएम ने 100 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है, ताकि संकट की इस घड़ी में किसी भी प्रकार की आपत स्थिति से निपटा जा सके। साथ ही, जरूरतमदों को मदद पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें:

Lockdown के बीच आखिर क्यों चर्चा में हैं IPC की धारा 269 और 270, जानिए-उल्लंघन पर सजा का प्रावधान 

Lockdown: आपकी समझदारी पड़ेगी Coronavirus पर भारी, घर में एंट्री लेते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget