एक्सप्लोरर

Top Ten News कानपुर में कोरोना मरीजों का हंगामा....पढें यूपी-उत्तराखंड की दस बड़ी खबरें

कानपुर के कांशीराम अस्पताल में कोरोना के मरीजों ने स्टाफ और वॉर्ड ब्वॉय के साथ बदसलूकी की। पढ़िये यूपी उत्तराखंड की दस बड़ी खबरें जिन पर हमारी नजर बनी रहेगी

1- कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में किस तरह से आगे बढ़ना है इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करेंगे। यह संवाद इन संकेतों के बीच होगा कि यह लागू लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने केंद्रित हो सकता है। देश में कोविड-19 के प्रसार के बाद मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी वीडियो कॉन्फ्रेंस होगी। केंद्र और राज्य सरकारें आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और लोगों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों को क्रमिक छूट दे रही हैं। हालांकि कुछ राज्य लॉकडाउन को तीन मई के बाद भी जारी रखने के इच्छुक हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोरोना वायरस के मामले नियंत्रण में रहें।

2- यूपी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1873 पहुंची। कुल मरीजों में 1052 तब्लीगी जमात या उनके संपर्क के हैं। 1873 कोरोना पॉजिटिव में 327 मरीज डिस्चार्ज, 30 की मौत। 1516 कोरोना पॉजिटिव अब भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। आगरा में सर्वाधिक 372 कोरोना पॉजिटिव हैं। लखनऊ में 194, सहारनपुर में 181, कानपुर में 191, नोएडा में 117, मुरादाबाद में 101 कोरोना पॉजिटिव। मेरठ में 92 , फीरोजाबाद में 83, गाजियाबाद में 58, रायबरेली में 43, बुलंदशहर में 38, वाराणसी में 37 कोरोना पॉजिटिव हैं। 3-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोविड 19 के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा आकड़ों पर नजर डाले तो मेरठ 92, सहरानपुर 181, नोएडा 117, मुरादाबाद 101,गाजियाबाद 58, बुलंदशहर 38, बिजनौर 29, शामली 27, हापुड़ 25, मुजफ्फरनगर 18 और बागपत 15 हैं। इन बढ़ते आकड़ों ने ही सरकार की चिंता बढ़ा दी है, वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बड़ा हाथ है।

4- सहारनपुर में स्थापित विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक संस्था दारुल उलूम देवबंद के 9 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन छात्रों को पहले से ही किया गया था क्वारन्टीन। इनमें से 8 छात्र अफगानिस्तान और एक छात्र रामपुर का रहने वाला है। हालांकि इन छात्रों को देवबंद में ही अलग-अलग जगह पर पहले से ही क्वॉरेंटाइन किया हुआ है।

5- कानपुर में फिर एक साथ बढ़े 6 कोरोना पॉजिटिव, आज पूरे दिन में 26 नये मरीज सामने आये। कानपुर में कुल मरीजों की संख्या 191 हुई।

6- कानपुर के कांशीराम हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना मरीजों का हंगामा। वार्ड व हॉस्पिटल में तोड़फोड़, स्टाफ ने दी जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना। करीब 65 कोरोना मरीज भर्ती हैं इस अस्पताल में।

7- कानपुर में कोरोना वॉलंटियर्स के साथ हॉट स्पॉट एरिया में मारपीट। सीसीटीवी से खुली पुलिस के सख्ती के दावों की कलई। हॉट स्पॉट एरिया में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन। कल्याणपुर के रोशन नगर में भीड़ लगा कर खडे होते हैं दबंग। मना करने पर किया कोरोना वॉलंटियर्स पर हमला। स्थानीय पुलिस नहीं करती है इलाके में गश्त ।

8- अलीगढ में एक किशोरी की इज्जत की कीमत गांव वालों की नजर में सिर्फ इतनी रही कि पंचायत करके आरोपियों को पांच-पांच जूते मरवा दिए और मुंह काले करके छोड़ दिए। इधर, पंचों के निर्णय से दुखी किशोरी ने घर आकर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।

9- प्रयागराज। सपा नेता अफवाह फैलाने के आरोप में हुआ गिरफ़्तार, कोरोना के दो मरीज़ों क़ी मौत क़ी झूठी ख़बर को सोशल मीडिया पर किया वायरल। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सपा नेता अच्छे लाल यादव को किया गिरफ़्तार। गिरफ़्तार सपा नेता मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष रह चुका है। नैनी थाने में कल दर्ज हुई थी एफआईआर।

10- उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 51 तक पहुंच गयी है। आज राज्य में 3 और नए मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
Barabanki News: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
बाराबंकी: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget