एक्सप्लोरर

Corona Update: नोएडा में फिर 100 के पार पहुंचे कोरोना के नए मरीज, गाजियाबाद में मामूली गिरावट

Corona Update: गौतमबुद्धनगर जिले में एक बार फिर कोरोना के नए केस 100 के पार चले गए. पिछले 24 घंटे में जिले में 120 नए कोरोना के केस सामने आए, जबकि गाजियाबाद में कुल 49 नए मरीज मिले.

Corona Update: दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में एक बार फिर कोरोना के नए केस 100 के पार चले गए. पिछले 24 घंटे में जिले में 120 नए कोरोना के केस सामने आए हैं. इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 656 हो गई है. इससे पहले रविवार को यहां पर 98 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे. हालांकि गाजियाबाद में कोरोना के केसों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को यहां कोविड 19 के 49 नए केस दर्ज किए गए. 

गौतमबुद्धनगर में बढ़े, गाजियाबाद में मामूली गिरावट

यूपी में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्धनगर जिले में ही देखने को मिल रहे हैं और इसके बाद दूसरे नंबर पर गाजियाबाद बना हुआ है. सोमवार को गाजियाबाद में कोरोना के नए केसों में थोड़ी की गिरावट देखने को मिली. यहां पर 24 घंटे में 49 नए संक्रमित मरीज मिले, इससे पहले रविवार को यहां पर 55 नए केस सामने आए थे. इनमें से 4 मरीज 12 साल से कम उम्र के हैं जबकि एक की उम्र 13-20 साल के बीच बताई जा रही है. गाजियाबाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 273 तक पहुंच गई है, 14 अप्रैल को जिले में सिर्फ 44 एक्टिव केस थे. गाजियाबाद में अप्रैल के महीने में अब तक कुल 459 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं. 

जानिए कितनों को दी गई वैक्सीन

कोरोना से लड़ने का सबसे मजबूत हथियार वैक्सीनेशन है. यही वजह है कि प्रशासन लगातार लोगों से वैक्सीन लेने की अपील कर रहा है. गाजियाबाद में सोमवार को कुल 12,514 वैक्सीन दी गई जबकि 4000 कोरोना के टेस्ट किए गए. वहीं गौतमबुद्धर नगर जिले की बात करें तो यहां पर भी सोमवार को कुल 6,360 कोरोना वैक्सीन दी गई. 

गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिले में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. इन दो जिलों की बात की जाए तो अब तक कुल 53 स्कूलों में कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. सोमवार को भी 5 स्कूलों में 6 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए. 

ये भी पढ़ें-

UPTET 2021-22: यूपीटीईटी से जुड़ी बड़ी खबर, रोका गया 20 हजार कैंडिडेट्स का रिजल्ट, जानिए- क्या है वजह

Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा मार्ग पर 65 से ज्यादा डेंजर प्वाइंट, सौ करोड़ खर्च के बाद भी नहीं पूरा हुआ ट्रीटमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget