एक्सप्लोरर

Coronavirus: तीन महीने के लिए टली EMI, क्रेडिट कार्ड यूजर्स को कोई राहत नहीं;RBI गवर्नर ने की कई बड़ी घोषणाएं

Coronavirus के प्रकोप के बीच तीन महीने के लिए EMI टाल दी गई है। हालांकि, क्रेडिट कार्ड यूजर्स को कोई राहत नहीं दी गई है। RBI गवर्नर ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लागू लॉकडाउन (Lockdown) देश की अर्थव्यवस्था पर चरमरा सकता है। इस स्थिति में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) ने एक्शन लेते हुए बड़ी बड़े ऐलान किए हैं। गंभीर संकट से गुजर रही अर्थव्यवस्था में लोन धारकों को बड़ी राहत दी गई है। लोन लेकर मकान और कार खरीदने वाले, पर्सनल लोन वाले और अन्य लेनदारों को तीन महीने तक की ईएमआई चुकाने से राहत मिल गई है। इन तीन महीने लोन की किस्त नहीं चुकानी होगी। हालांकि, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों को ये राहत नहीं दी गई है। यानी क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करने वालों को किस्त तय वक्त पर ही भरनी होगी।

रेपो रेट में 4.4 पर्सेंट की कटौती

शुक्रवार को RBI के गर्वनर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में 75 बेसिस पाइंट की कटौती करते हुए इसे 4.4 पर्सेंट कर दिया है। इस दौरान बड़े ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि टर्म लोने लेने वालों को अपनी ईएमआई तीन महीने तक चुकानी नही होगी। उन्होंने बताया कि ये लाभ सभी सरकारी, निजी बैंकों से साथ-साथ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों या किसी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी के ग्राहकों को मिलेगा।

जानिए, टर्म लोन क्या है?

बैंकिंग की दुनिया में टर्म लोन (Term Loan) उस तरह के लोन को कहते हैं, जिसको अदा करके लिए बैंक आपसे एक निश्चित राशि की किस्त बांधता है। इस किस्त को ही ईएमआई कहते हैं। शक्तिकांत दास की इस घोषणा का लाभ होम लोन लेने वालों, कार या किसी अन्य मोटर वाहन को खरीदने के लिए लोन लेने, पर्सनल लोन वालों को होगा। साथ ही, उन कारोबारियों को भी इसका लाभ मिलेगा, जिन्होंने मशीनरी के लिए लोन लिया है।

ईएमआई माफ नहीं, बल्कि टली है

यहां पर आपको कोई कंफ्यूजन न हो, इसके लिए आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने ईएमआई को तीन महीने के लिए टाल दिया है, ये टली नहीं है। इस राहत के बारे में घोषणा करते हुए आरबीआई (RBI) द्वारा कहा गया कि कुछ लोगों को ये लग रहा है, कि अब उन्हें तीन महीने की ईएमआई (EMI) नहीं चुकानी होगी। तो उन्हें बता दें कि ईएमआई चुकाने से मुक्ति नहीं मिली है, सिर्फ ईएमआई के तीन महीने तक भुगतान टाला गया है। ग्राहकों की तीन किस्त आगे बढ़ जाएगी और इन तीन महीनों की अवधि का अतिरिक्त ब्याज दर भी देना होगा।

क्रेडिट कार्ड के यूजर्स को कोई राहत नहीं

इसपर स्टेट बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्रेडिट कार्ड का बिल टर्म लोन में नहीं आता है, ये आपकी खरीददारी का बिल है। इसलिए इसका बिल आपको समय पर ही देना होगा। हालांकि, अगर किसी ने क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के खरीददारी करने के बाद इसे ईएमआई में बदलवा लिया हो, तो उनपर ये राहत लागू होती है। इसके लिए आपको संबंधित अथॉरिटी को एक क्लैरिफिकेशन जारी करना होगा।

यह भी पढ़ें:

Lockdown: मदद के लिए आगे आए BJP विधायक, वालंटियर्स को सौंपी होम डिलीवरी की ड्यूटी

मैदान में योगी की टीम-11, Coronavirus की जंग को जीतने के लिए ये हैं यूपी सरकार की तैयारी  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget