एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 2061 नए मामले आए सामने, 1046 लोगों की हो चुकी है मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 2061 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना की वजह से अब तक 1046 लोगों की मौत हो चुकी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 2061 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 34 और मरीजों की मौत होने के साथ ही बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1046 हो गई है. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 2061 नए मामले सामने आए. राज्य में संक्रमण के कुल 43,444 मामले हैं. उन्होंने बताया कि 26,675 लोग पूरी तरह से ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं. राज्य में 5,723 मरीजों का इलाज चल रहा है.

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 15,723 लोगों को रखा गया है, जिनका चिकित्सा विभाग की तरफ से संचालित अस्पताल, कोविड केयर सेंटर या फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. कुल 4123 लोगों को पृफेसिलिटी क्वारंटीन.में रखा गया है, उनके नमूने लेकर जांच की जा रही है.

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कुल 48,086 नमूनों की जांच की गई. अब तक 13, 25, 327 नमूनों की जांच की जा चुकी है. पूल टेस्टिंग के माध्यम से बुधवार को पांच-पांच नमूनों के 2443 पूल लगाए गए, जिनमें से 371 पॉजिटिव निकले जबकि दस-दस नमूनों के 319 पूल लगाए गयए, जिनमें से 46 पॉजिटिव पाए गए. उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु एप के माध्यम से जिन लोगों को अलर्ट आए ऐसे 2,66,785 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से फोन कर उनका हालचाल लिया गया.

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 2061 नए मामले आए सामने, 1046 लोगों की हो चुकी है मौत

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कुल 54,579 कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित किए जा चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्व, पुलिस, ग्राम पंचायत, उद्योग विभाग, सरकारी विभाग, अस्पतालों में और महत्वपूर्ण व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्थानों में कोरोना हेल्प डेस्क बनाए गए हैं. उन्होंने बताया कि राज्य के जिन शहरों, एनसीआर और अन्य जिन बड़े शहरों में संक्रमण बढ़ रहा है, उसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताई है. लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और झांसी के हालात की समीक्षा लगातार की जा रही है कि संक्रमण को कैसे नियंत्रित किया जाए.

यह भी पढ़ें:

यूपी: कोरोना संक्रमित मिली महिला कर्मी, शाहजहांपुर कलेक्ट्रेट को 48 घंटे के लिए किया गया बंद

यूपी: बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित, सरकार ने जारी किया शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget