एक्सप्लोरर

हरिद्वार में 10 दिन बाद फिर शुरू हुआ कोविड वैक्सीनेशन, 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का हो रहा है टीकाकरण

पिछले 10 दिनों से हरिद्वार में वैक्सीनेशन का काम पूरी तरह से बंद था. सीएमओ हरिद्वार शंभू कुमार झा ने बताया कि वैक्सीन की कमी से टीकाकरण का काम कुछ दिन के लिए रोका गया था जो फिर शुरू हो गया है. 

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में 10 दिनों से बंद वैक्सीनेशन का काम फिर से शुरू हो गया है. जिले में वैक्सीन की डोज ना आने की वजह से पिछले 10 दिनों से वैक्सीनेशन प्रोग्राम पूरी तरह से बंद था. 18 से 45 साल तक के लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी, लेकिन वैक्सीन की कमी से तकरीबन 140 वैक्सीन सेंटरो पर ताला लटक गया था. हालांकि, शनिवार को हरिद्वार में 15 हजार वैक्सीन पहुंच चुकी हैं, जिसके बाद तकरीबन 40 टीकाकरण सेंटरों पर वैक्सीनेशन का काम फिर से शुरू हो गया है.

सरकार को भेजी गई है डिमांड 
सीएमओ हरिद्वार शंभू कुमार झा ने बताया कि वैक्सीन की कमी से टीकाकरण का काम कुछ दिन के लिए रोका गया था. लेकिन, जिले को फिर से 15000 वैक्सीन मिल गई हैं जिसके बाद टीकाकरण प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है. फिलहाल अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण हो रहा है. उन्होंने बताया कि वैक्सीन की कमी से कुछ दिक्कतें आई हैं लेकिन राज्य सरकार को फिर से डिमांड भेजी गई है ताकि हरिद्वार में वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जा सके.

कोविड कर्फ्यू को बढ़ाया गया
बता दें कि, उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है. पहाड़ी राज्य में अब एक जून तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा. इससे पहले 25 मई की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया था. बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है. हालांकि, इसके बावजूद सरकार अभी ढील देने के मूड में नहीं है. कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें: 

Coronavirus in UP: यूपी में तेजी से कैसे कम हो रही है कोरोना की रफ्तार, आंकड़ों से समझिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget