एक्सप्लोरर

आगरा का कोरोना कहर एटा तक पहुंचा.... तीन पॉजिटिव मरीज...ताज नगरी से लौटे थे इलाज कराने के बाद

एटा में तीन मरीज मिले हैं। जिले के डीएम ने बताया तीनों मरीज आगरा से आये थे और वे पॉजिटिव हैं। उन्हें और रिश्तेदारों को क्वारंटीन किया गया है, इलाके का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है

एटा, एबीपी गंगा। आगरा के कोरोना विस्फोट की मार अब एटा में भी पड़ रही है। रविवार शाम एटा में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये। तीनों का ही कनेक्शन आगरा से जुड़ा है। कोरोना के दो चाचा भतीजे मरीज तो पूर्व में आगरा के पारस हॉस्पिटल में भर्ती रह चुके हैं जबकि तीसरी महिला कोरोना पॉजिटिव मरीज भी पिछले दिनों आगरा में अपने एक रिश्तेदार मरीज को देखने गयी थी। एटा के जिला अधिकारी ने बताया कि दोनों जगहों पर जहां आज कोरोना के तीन मरीज मिले हैं उनको हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए तीनों मरीजों के परिजनों को भी क्वारंटीन कराया गया है और दो मरीजों के स्थान को 3 किलोमीटर और एक मरीज वाले स्थान के एक किलोमीटर एरिया को सील करेंगे।

एटा जनपद अभी तक कोरोना बीमारी से अछूता था पर आज यहां भी तीन कोरोना के मरीज आने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इन तीनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है और इनके आस पास रहने वाले और इनसे हाल फिलहाल में मिलने वाले लोगों को भी क्वारंटीन किया जाएगा। इन मरीजों के गावों के लिए डॉक्टरों की एक टीम आवश्यक उपकरणों के साथ रवाना कर दी गयी है। साथ ही गावों को सैनिटाइज करने और बेरिकैटिंग करने के लिए भी टीमें भेज दी गयी हैं।

रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई एक महिला एटा तहसील के निधौली कला ब्लॉक के ओरनी गाँव की रहने वाली है जबकि दो अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज जो रिश्ते में चाचा भतीजे हैं, जलेसर तहसील के अवागढ़ ब्लॉक के गनेशपुर गांव के रहने वाले हैं। जिला अधिकारी एटा सुखलाल भारती ने बताया कि ये तीनो पॉजिटिव केस आगरा से ही संबंधित हैं। इनमें से चाचा भतीजे दोनों आगरा के पारस हॉस्पिटल में भर्ती थे उसके बाद इनको एटा में क्वारंटीन किया गया था और तीसरी मरीज महिला पिछले दिनों आगरा के ताज गंज में अपने एक रिश्ते मरीज को देखने गयी थी,उसको भी यहां क्वारंटीन किया गया था। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल से ये तीनों यह क्वारंटीन कर रहे थे और आज इन तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिला प्रशासन ने तीनों मरीजों के गांव के एरिया को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget