एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में धर्मांतरण की साजिश, महिला और बच्चों को कराई जा रही थी प्रार्थना, हिंदू संगठनों का हंगामा

Up News: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना इलाके की विकास एन्क्लेव कॉलोनी में किराए के कमरे मे रहने वाले शख्स के यहां काफी समय से प्रार्थना कराई जा रही थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Conversion In Meerut: मेरठ में एक बार फिर धर्मांतरण की साजिश रची गई. केरल का एक परिवार महिलाओं और बच्चों को प्रार्थना करा रहा था. हिंदू धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार भी किया जा रहा था. इसकी भनक हिंदू संगठनों को लगी तो उन्होंने जोरदार हंगामा कर दिया. हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस भी पहुंच गई और स्थिति बिगड़ सकती थी. इस मामले की गूंज लखनऊ तक भी पहुंच गई है.

मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना इलाके की विकास एन्क्लेव कॉलोनी का है. यहां केरल के रहने वाले बिज्जू नाम के व्यक्ति ने किराए पर मकान ले रखा है. पिछले काफी समय से यहां प्रार्थना सभा कराई जा रही थी. इसकी सूचना किसी ने हिंदू संगठनों को दे दी. हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे तो वहां महिलाएं और बच्चे जमीन पर बैठे हुए थे और केरल का व्यक्ति हिंदू देवी देवताओं के बारे में दुष्प्रचार कर रहा था.

इस पर हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा कर दिया और केरल के व्यक्ति बिज्जू को घेर लिया. पूछताछ में पता चला कि ये शख्स धर्मांतरण करा रहा था. हंगामें की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई. बीजेपी नेता दुष्यंत रोहटा, सर्वेश कुमार, पूर्व पार्षद ऋषिपाल सिंह सहित कई नेता पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है.

आखिर पुलिस को क्यों नहीं लगी भनक, उठ रहें हैं सवाल
मेरठ की विकास एन्क्लेव कॉलोनी में धर्मांतरण की साजिश चल रही थी. बीजेपी नेता और हिंदू संगठनों का आरोप है कि धर्मांतरण कर दिया गया. इसको लेकर उन्होंने कंकरखेड़ा पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं कि आखिर धर्मांतरण चल रहा था और पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी. बीजेपी नेता और हिंदू संगठनों ने पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाया.

मामला बढ़ता देख पुलिस केरल के व्यक्ति बिज्जू को थाने ले आई और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस को पूछताछ में कई अहम जानकारियां भी हाथ लगी है. सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि आखिर केरल के व्यक्ति ने कंकरखेड़ा में ही क्यों किराए पर कमरा लिया और इसके पीछे क्या बड़ी साजिश छिपी है.

क्या कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है इसके पीछे
कंकरखेड़ा में धर्मांतरण के जो आरोप लगाए जा रहें हैं कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई बड़ा नेटवर्क इसके पीछे हो. उसी ने धर्मांतरण की साजिश रची हो. धर्मांतरण हुआ या फिर नहीं हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है, लेकिन सवाल उठ रहा है कि आखिर लोगों को प्रार्थना सभा में पिछले काफी समय से शामिल कराया जा रहा है, इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे ही शामिल हैं, जो पिछले कई दिनों से यहां आ रहे थे और प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे थे. 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि धर्मांतरण का आरोप लगाया है और सीओ दौराला शुचिता सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है. जांच के बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. यदि धर्मांतरण की बात सच निकलती है तो हम सख्त एक्शन लेंगे. आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है.

ये भी पढे़ं: 'यूपी में सपा की बैसाखी पर खड़ी है कांग्रेस' बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
महोबा में शराबी की हैवानियत: 55 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ तीन वार, हालत नाजुक
महोबा में शराबी की हैवानियत: 55 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ तीन वार, हालत नाजुक
श्रावस्ती: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दिया नोटिस, समर्थकों में नाराजगी
श्रावस्ती: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दिया नोटिस, समर्थकों में नाराजगी

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget