एक्सप्लोरर

Lockdown in UP कोटा से छात्रों को लाने पर घिरी योगी सरकार....बिहार के मंत्री बोले...पीएम करें हस्तक्षेप

लॉक डाउन की स्थिति में कई ऐसे लोग हैं जो जहां के तहां फंसे हैं। इसी बीच यूपी की योगी सरकार ने राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को अपने घर पहुंचाने के लिये बसें लगायी हैं। हालांकि इसे लेकर विवाद भी छिड़ गया है

लखनऊ, एबीपी गंगा। कोटा में तैयारी कर रहे छात्रों को यूपी सरकार द्वारा निकालने का अभियान जारी है। कोटा के एसपी गौरव यादव के मुताबिक 250 बसे रवाना हो चुकी हैं। लगभग 7500 बच्चे रवाना हो चुके हैं। 70 बसें यूपी से और आ रही हैं। 75 बसें राजस्थान रोडवेज की जाएंगी। लगभग 4350 बच्चें बाकी हैं जिन्हें लेकर अभी जाना है। हर बस में 30 बच्चों को भेजा जा रहा है। बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हो रहा है। बसों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। बच्चों को स्क्रीनिंग के बाद ही बसों में बैठाया जा रहा है। बसें एलेन इंस्टीट्यूट के कैम्पस में बस अड्डे से आती हैं और यहां से बसों में छात्रों को बिठाकर रवाना कर दिया जाता है। एलेन इंस्टीट्यूट में बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हैं। स्पॉट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। उधर कोटा में तैयारी कर रहे दूसरे राज्यों के छात्र भी अपने राज्यों की सरकारों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

निशाने पर सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटा में फंसे छात्रों के लिये सरहानीय फैसला लिया है। लेकिन इसे लेकर विवाद भी बढ़ता जा रहा है। छात्रों को कोटा से निकाले जाने पर योगी सरकार की आलोचना भी हो रही है। राजस्थान कांग्रेस की प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने कहा कि कोटा में पढ़ रहे यूपी के छात्रों की वापसी के लिए योगी आदित्यनाथ ने अशोक गहलोत से सम्पर्क किया था। ध्यान रखना चाहिए कि ऐसी सुविधा केवल सक्षम वर्ग तक सीमित ना रहे। राजस्थान सरकार सबका ख्याल रखने में सक्षम है।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी राज्य सरकार के फंसे छात्रों को वापस बुलाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया यूपी सरकार ने राजस्थान के कोटा में फँसे अपने प्रदेश के छात्रों को वापस लाने के लिये बसें भेजी हैं। मध्य प्रदेश सरकार को भी देश के अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के छात्रों , नागरिकों व मज़दूरों को वापस लाने के लिये आवश्यक गाइडलाइन का पालन कर गंभीर प्रयास करना चाहिये।

यूपी सरकार के फैसले को नीतीश कुमार ने गलत ठहराया

इससे पहले, शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष बसें भेजने के फैसले को गलत ठहराया था। यूपी से कोटा के लिए जो दो सौ बसें भेजी जा रही हैं, उसका विरोध करते हुए बिहार सरकार ने पीएम से हस्तक्षेप की मांग की है। बिहार के सूचना एवं जन संपर्क मंत्री नीरज कुमार सिंह ने एबीपी न्यूज़ नेटवर्क से बात करते हुए यूपी सरकार के इस कदम का विरोध जताया है। नीरज सिंह ने साफ कहा कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन है। बिहार में कोरोना से लड़ने के लिए लाखों लोगों का स्क्रीनिंग हो रही है। बसों के परिचालन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होगा। दूसरे राज्यों पर दबाव बनेगा। प्रधानमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget