एक्सप्लोरर

Constitution Day: मायावती बोलीं- संविधान दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेगी BSP

UP News: मायावती ने आरोप लगाया, केंद्र और राज्य की सरकारों द्वारा संविधान का पालन नहीं किया जा रहा है. ऐसी सरकारों को संविधान दिवस मनाने का नैतिक अधिकार नहीं है.

Mayawati on Constitution Day: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर केंद्र और राज्य की सरकारों पर संविधान की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी संविधान दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेगी. मीडिया से बातचीत में बसपा प्रमुख ने कहा, ''आज संविधान दिवस के मौके पर केंद्र और सभी राज्‍य सरकारें इस बात की गहन समीक्षा करें कि क्या ये सरकारें भारतीय संविधान का पूरी निष्ठा से पालन कर रही हैं. हमारी पार्टी का मानना है कि ये सरकारें संविधान का पालन नहीं कर रही हैं. इसलिए हमारी पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है.''

मायावती ने आरोप लगाया, ''केंद्र और राज्य की सरकारों द्वारा संविधान का पालन नहीं किया जा रहा है. ऐसी सरकारों को संविधान दिवस मनाने का नैतिक अधिकार नहीं है, बल्कि ऐसी सरकारों को आज इस मौके पर लोगों से माफी मांगनी चाहिए और अपनी कमी को जल्‍द दूर करना चाहिए.''

अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हक की बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''संविधान में शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण व अन्य जरूरी सुविधाओं का प्रावधान किया है, लेकिन उसका पूरा लाभ इन वर्गों के लोगों को नहीं मिल पा रहा है, जिससे इन वर्गों के लोग और हमारी पार्टी चिंतित और दुखी है. बसपा की सलाह है कि केंद्र और सभी राज्‍य सरकारें इस ओर जरूर ध्‍यान दें.''

राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी से दलितों को सावधान करते हुए मायावती ने कहा कि ''इन वर्गों के लोगों को खासकर सपा जैसी उन पार्टियों से भी सावधान रहना चाहिए जिसने एससी-एसटी आरक्षण संबंधी विधेयक संसद में फाड़ दिया था और फ‍िर षड्यंत्र के तहत इसे पारित भी नहीं होने दिया था. ऐसे दल कभी भी इन वर्गों का विकास और उत्थान नहीं कर सकते हैं.''

 

Constitution Day: मायावती बोलीं- संविधान दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेगी BSP

मायावती ने उमाशंकर सिंह‍ को बसपा विधानमंडल दल का नया नेता घोषित किया

मायावती ने बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह‍ को बसपा विधानमंडल दल का नया नेता घोषित किया. गौरतलब है कि विधानसभा में बसपा के विधानमंडल दल के नेता एवं आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा सीट से विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने गुरुवार को अपने पद और सदन से इस्तीफा दे दिया.

यह भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों पर योगी सरकार मेहरबान, बढ़ी दर के साथ DA का आदेश जारी, जानिए किसे और कितना मिलेगा

UP Election 2022: जौनपुर में बोले असदुद्दीन औवेसी- 'बीजेपी, सपा और कांग्रेस बैठकर तय करें मैं किसका एजेंट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget