एक्सप्लोरर

यूपी में योगी सरकार की मुश्किल बढ़ाएगी कांग्रेस, बड़े आंदोलन की तैयारी, करेगी विधानसभा का घेराव

यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरु होने से पहले कांग्रेस ने सियासत की गर्मी बढ़ा दी है. कांग्रेस ने बड़े आंदोलन की तैयारी की है.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई राज्य में बड़े आंदोलन की तैयारी में है. यह जानकारी रामपुर खास से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने एक प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि18 तारीख को यूपी विधानसभा को सत्र के दौरान घेराव का निर्णय लिया है. आज यूपी की सरकार हर विषय पर फेल है चाहे वह किसान का मुद्दा हो, बेरोजगारी का मुद्दा हो, निजीकरण की एक विभीषिका आज चुनौती बनकर देश के सामने खड़ी है.

मिश्रा ने कहा कि  लॉ एंड ऑर्डर का विषय है हर मामले में सरकार असफल है और सबसे बड़ी बात यह है कि एक विधानमंडल दल के नेता के रूप में लगातार हमने प्रयास किया कि विधानसभा के अंदर सरकार का ध्यान आकृष्ट करें सरकार का ध्यान आकर्षित करें मामले पर चर्चा करें पर यह किसी से छुपा नहीं है कि लगातार यूपी विधानसभा में सरकार किसी भी तरीके की चर्चा से दूर भागती है किसी भी चीज का जवाब देने के लिए तैयार नहीं है और एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है यह कि हम सरकार की जवाब देही उन विषयों पर तय करें इन विषयों पर यूपी की जनता ने उन पर विश्वास किया है और उनको चुनकर भेजा है.

बिजली के निजीकरण के मुद्दे पर मिश्रा ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि पब्लिक सेंटर में चाहे वह बिजली और यह सब सरकार की जिम्मेदारी है यह लाभ का विषय नहीं हो सकते पर क्योंकि सरकार की प्राथमिकता जनता की सेवा नहीं बल्कि पूंजीपतियों को कमाई कराना है और इसीलिए लगातार हर क्षेत्र में निजीकरण एक विभीषिका बनकर आगे बढ़ रही है.

मिश्रा के मुताबिक दूसरा विषय किसानों का है. उन्होंने कहा कि  आज खाद की कितनी बड़ी किल्लत है ,डीएपी का दाम बढ़ रहा है और वजन कम हो रहा है और इन सब के बावजूद खाद्य मुहैया नहीं हो रही है हमने इस विषय को लगातार विधानसभा में दिखाने का प्रयास किया पर सरकार के हिसाब से सब ठीक है. गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है, जो पैसा सरकार ने दिया वह मिल मालिकों को दिया किसानों को नहीं दिया. आज यूपी में किसानों की लागत कहीं ज्यादा है और कमाई बहुत कम है.

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता ने कहा कि तीसरा महत्वपूर्ण विषय युवाओं की बेरोजगारी का है. इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक 100 में से पचासी युवा बेरोजगार हैं. आज सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रही पर उनको लाठियां जरूर दे रही है गंभीर धाराओं मुकदमे ले रही है. इस सरकार में 14 पेपर लिखकर रिकॉर्ड काम किया है. 69000 शिक्षक भर्ती मामले में कोर्ट के कहने के बावजूद सरकार को आरक्षण देना था उसपर कुछ नहीं हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget