एक्सप्लोरर

नहीं रहे कांग्रेस के बड़े नेता जयपाल रेड्डी, लोग बोले- बड़ा बुद्धिजीवी खो दिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का शनिवार देर रात हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे।

हैदराबाद, (भाषा)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का शनिवार देर रात हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि रेड्डी को हाल में निमोनिया हुआ था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात एक बजकर 28 मिनट पर उनका देहांत हो गया। रेड्डी कई दशकों तक सांसद रहे और उन्होंने विभिन्न सरकारों में अहम पद संभाले। वह चार बार विधायक, पांच बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। कांग्रेस ने एक ट्वीट किया कि रेड्डी के निधन की खबर बेहद दु:खद है। पार्टी ने कहा, ‘‘हम कामना करते हैं कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों को हौसला मिले।’’ कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा, ‘‘जयपाल रेड्डी के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं।’’ उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता को बेहतरीन वक्ता, अच्छा इंसान और बड़ा बुद्धिजीवी बताया। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे और पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए निजी रूप से भारी क्षति है। वह हमें याद आएंगे।’’ मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष टी राम राव ने भी रेड्डी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।’’ रेड्डी आई के गुजराल सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे थे। संप्रग-1 सरकार के दौरान उन्होंने शहरी विकास और संस्कृति जैसे मंत्रालयों को संभाला। संप्रग-2 सरकार में वह फिर शहरी विकास मंत्री बने। बाद में वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री बने लेकिन फिर उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिक और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंप दिए गए। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी का अंतिम संस्कार सोमवार को हैदराबाद में होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget