एक्सप्लोरर

उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, 2017 में कम वोटों के अंतर से हारने वाले उम्मीदवारों को मिलेगा टिकट

उत्तराखंड में जहां कांग्रेस को जीत की किरण नजर आ रही है, वहीं बीजेपी के सामने भी अपनी 2017 वाली साख को बरकरार रखने की चुनौती है.

देहरादून: ऋषिकेश में तीन दिनों तक चले कांग्रेस के विचार मंथन शिविर के बाद अब पार्टी उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. इस बार प्रत्याशियों को लेकर उन सीटों पर भी फोकस किया जा रहा है जो कांग्रेस 2017 में कम वोटों से हारी थी. इसके साथ ही प्रत्याशियों के कांग्रेसी बैक ग्राउंड और क्षेत्र में उनकी सक्रियता पर भी मंथन चल रहा है.

जानकारी ये भी है कि बीजेपी ने चुनाव में बचे कम समय को देखते हुए अपना इंटरनल सर्वे शुरू कर दिया है. वहीं कांग्रेस भी इस बार सत्ता में वापसी के लिए हर सीट पर प्रत्याशी का चयन बड़े मंथन के बाद करने जा रही है. 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करीब दो दर्जन ऐसी सीटों पर हारी थी, जहां हार का मुकाबला बेहद कम वोटों का रहा.

कांग्रेस को जीत की किरण
2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन इतना खराब रहा जिसकी कांग्रेस ने कभी कल्पना भी नहीं की थी. वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली का मानना है कि जिस सरकार के पास प्रचंड बहुमत रहा हो और 4 साल में तीन सीएम बदलने पड़े हों, यह मुद्दा भी कांग्रेस के लिए बड़ा है. इसको देखते हुए जहां कांग्रेस को जीत की किरण नजर आ रही है. वहीं बीजेपी को भी अपनी 2017 वाली साख को बरकरार रखना है.

उधर कांग्रेस से पूर्व प्रत्याशी रहे हीरा सिंह बिष्ट की माने तो कांग्रेस चुनाव को लेकर मंथन कर रही है. बिष्ट का मानना है कि जिताऊ प्रत्याशी के साथ ही ऐसे प्रत्याशी को टिकट कांग्रेस देने जा रही है जो अपने क्षेत्र में सक्रिय है. ऐसी सीटें जहां कांग्रेस जीत के करीब रही उन प्रत्याशियों पर फिर से 2022 चुनावों में कांग्रेस जीत का दांव खेलेगी. साथ ही क्षेत्र में सक्रिय नेताओं को भी टिकट देकर मौका दिया जाएगा.

कांग्रेस के पास चुनावों में जनता के बीच लेकर जाने वाले मुद्दों की भरमार है. यही वजह भी है कि कांग्रेस को अपनी जीत की किरण दिखाई दे रही है. दूसरी ओर बीजेपी को 2017 वाली साख बरकरार रखनी है. देखने वाली बात ये दिलचस्प होगी कि बीजेपी के पांच साल का कामकाज जनता को लुभाएगा या फिर कांग्रेस जिन मुद्दों पर बीजेपी को घेर रही है उन मुद्दों को जनता के बीच ले जाकर जनता का विश्वास जीत पाएगी.

ये भी पढ़ें-
Deepotsava in Ayodhya: अयोध्या में एक सप्ताह चलेगा भव्य दीपोत्सव, योगी सरकार कर रही है बड़ी तैयारी

अनीश और प्रियंका के परिवार से मिलकर चन्‍द्रशेखर ने न्‍याय का भरोसा दिलाया, कहा- यूपी में दलित सुरक्षित नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget