एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव को 'भावी PM' बताने वाले पोस्टर से चढ़ा सियासी पारा, अब कांग्रेस सांसद ने दिया ये बयान

Akhilesh Yadav Future PM Poster: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने आजम खान की जेल बदले जाने पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा आजम खान कतई अपराधी नहीं है तो उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक क्यों हो रहा है.

UP News: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A.) ने अपनी तरफ से अभी कोई प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है. हालांकि लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सपा मुखिया अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए पोस्टर लगा दिया गया है. इस पोस्टर को लेकर सियासत गर्म है. वहीं सपा कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर पर बीजेपी ने भी चुटकी ली है, इसके साथ ही अब कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने इस पोस्टर को लेकर कहा कि यह एक सामान्य बात है. राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपने नेताओं का विश्वास जीतने और उनके प्रति अपना सम्मान जताने के लिए इस तरह की बयान बाजी करते हैं. कार्यकर्ता अपने नेताओं को राजनीति में सबसे ऊपर की जगह पर देखना चाहता है. इसी भावना के साथ किसी कार्यकर्ता ने अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बढ़कर पोस्टर लगा दिया होगा. इस पर बहुत गहराई से नहीं सोचना चाहिए, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी तमाम नेताओं को सर्वोच्च पदों पर देखना चाहते हैं.

वहीं प्रमोद तिवारी ने सपा नेता आजम खान की जेल बदले जाने पर भी नाराजगी जताई है. कांग्रेस सांसद ने कहा आजम खान कतई अपराधी नहीं है तो उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक क्यों किया जा रहा है. अगर राजनीति में कोई गलती हो भी गई है तो कानून के मुताबिक ही कार्रवाई होनी चाहिए. आजम खान की जेल बदला जाना और उन्हें एनकाउंटर का डर दिखाना कतई उचित नहीं है. यह सब सियासी बदले के तहत किया जा रहा है और आजम खान को परेशान किया जा रहा है. आजम खान यूपी सरकार में कई बार सीनियर कैबिनेट मिनिस्टर रहे हैं.

2024 के चुनाव में बीजेपी को मिलेगी करारी हार

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा साल 2024 के चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और इंडिया गठबंधन बड़ी सफलता हासिल करेगा. इंडिया गठबंधन को तकरीबन 60 फीसदी वोट मिलेंगे. इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं का लक्ष्य एक ही है कि किसी तरह से तानाशाही फैलाने वाली सरकार को सत्ता से बेदखल करना है. इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है.

Azam Khan News: आजम खान के एनकाउंटर वाले बयान पर ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया, जानें- क्या बोले सुभासपा अध्यक्ष

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget