एक्सप्लोरर

'याददाश्त कमजोर है च्यवनप्राश खाएं...', अमित शाह और CM योगी के बयान पर भड़क उठे प्रमोद तिवारी

UP News: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पूर्वोत्तर राज्यों और कई दूसरे राज्यों में भी ऐसे समझौते किए हैं. जो भारत के संविधान और सार्वभौमिकता के प्रति उतनी आस्था नहीं रखते हैं.

Pramod Tiwari News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस व कांग्रेस गठबंधन पर दिए बयानों पर पलटवार किया है. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है, इसलिए उन्हें च्यवनप्राश खाना चाहिए.

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले बीजेपी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला मंत्री बने थे. बीजेपी को यह बताना चाहिए कि क्या तब जम्मू कश्मीर में दो झंडे और दो कानून नहीं थे. उन्होंने कहा बीजेपी ने महबूबा मुफ्ती के साथ मिलकर भी सरकार बनाई थी, उस समय भी दो झंडा था और संविधान भी था लेकिन इसके बावजूद बीजेपी ने समर्थन दिया था.

इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पूर्वोत्तर राज्यों और कई दूसरे राज्यों में भी ऐसे समझौते किए हैं. जो भारत के संविधान और सार्वभौमिकता के प्रति उतनी आस्था नहीं रखते हैं, जितना कि दूसरे लोग रखते हैं. उन्होंने कहा संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस जन अपनी जान दे देंगे, लेकिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को कतई बदलने नहीं देंगे.

संविधान के लिए कांग्रेस के लोग जान कुर्बान कर देंगे

वहीं उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा सपा और कांग्रेस के दलित आरक्षण और संविधान को दिखावा करार दिए जाने पर कहा कि मायावती हमारे मन की बात कैसे जान सकती हैं. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के लोग अपनी जान कुर्बान कर देंगे, लेकिन बाबा साहब के संविधान को बदलने नहीं देंगे. उन्होंने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा है कि मायावती को पहले इस पर विचार करना चाहिए कि उनके उम्मीदवारों से भाजपा को जो समय-समय पर मदद हो जाती है वह उस पर नजर रखें.

संविधान की रक्षा करने वालों के साथ है कांग्रेस

उन्होंने कहा है कि जो भी संविधान की रक्षा करना चाहता है कांग्रेस पार्टी उसके साथ खड़ी है. मायावती को दलित वोट बैंक के खतरे के सवाल पर प्रमोद तिवारी ने कहा वह संविधान को वोट बैंक से नहीं जोड़ते हैं बल्कि कांग्रेस संविधान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रही है. उन्होंने कहा अनुसूचित जाति और जनजाति को अधिकार कांग्रेस पार्टी ने ही दिया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस ही संविधान के जरिए दलितों के आरक्षण की रक्षा भी करेगी.

प्रमोद तिवारी ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर भी दी प्रतिक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की दोबारा हुई परीक्षा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा अब पेपर लीक नहीं होना चाहिए. परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से होनी चाहिए. उन्होंने मांग की है कि जो योग्य अभ्यर्थी हैं उन्हें ही नियुक्ति मिलनी चाहिए. योगी सरकार के नकल विहीन परीक्षा कराने के दावे पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा सरकार हमेशा दावा करती है लेकिन अभी योगी सरकार को परीक्षा की प्रक्रिया पूरी करने में लंबा सफर तय करना है. भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस पर कोई प्रतिक्रिया दी जा सकती है.

CM योगी करेंगे श्री कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ, 25 अगस्त को मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget