एक्सप्लोरर

UP Poliitcs: बसपा छोड़ सकते हैं सांसद दानिश अली! अजय राय के साथ आई इस तस्वीर ने बढ़ाया सियासी पारा

UP Politics: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को बसपा सांसद दानिश अली से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद यूपी का सियासी पारा हाई हो गया है.

BSP MP Danish Ali News: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के लोकसभा (Lok Sabha) में बसपा सांसद को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद से दानिश अली (Danish Ali) सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले दिनों उनसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उनसे मुलाकात की थी, जिसके बाद बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) भी दिल्ली स्थित दानिश अली के आवास पर पहुंचे और उनसे बातचीत की. जिसके बाद यूपी का सियासी पारा हाई हो गया है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि दानिश अली लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को छोड़ सकते हैं. 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दानिश अली से मुलाकात की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिनमें से एक तस्वीर में वो दानिश अली को गले लगाते दिख रहे हैं तो वहीं अन्य तस्वीरों में उनके साथ बातचीत कर रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने लिखा, 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान, आज सांसद जनाब दानिश अली जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाक़ात की.' 

'दानिश अली का कांग्रेस में स्वागत'

दानिश अली से मुलाकात के बाद अजय राय ने कहा कि "हम यहां उन्हें पूरी ताकत देने आए हैं. वो एक मजबूत सांसद हैं और अपनी बात को पूरी मजबूती के साथ संसद में रखते हैं. हम चाहते हैं कि जो समाज और देश के अंदर काम कर रहे हैं, जो सबको साथ लेकर चलते हैं और हिन्दू मुस्लिम एकता की बात करते हैं हम उनके साथ हैं." 

दानिश अली के कांग्रेस शामिल होने की अटकलों पर अजय राय ने कहा कि "अगर दानिश अली कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं कांग्रेस उनका स्वागत करती है, क्योंकि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों और बीजेपी की सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ सबसे मजबूती से आवाज उठाती है. बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने जो कहा हम उनकी गलत बात का विरोध करते हैं. बीजेपी के लोग जो बोलते हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है, लेकिन विपक्ष के लोगों पर कार्रवाई होती है."

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दानिश अली से उनके घर जाकर मुलाकात की थी. जिसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों का दौर शुरू हो गया है और अब जब अजय राय भी उनके मिले हैं तो इसे और हवा मिल गई है. 

Lok Sabha Election के लिए भूपेंद्र चौधरी ने खुद संभाली कमान, बीजेपी के इस कदम से पश्चिमी यूपी में बढ़ेंगी विपक्ष की मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget