एक्सप्लोरर

UP Politics: 'सदन में फिल्मी डायलॉग मारते हैं CM योगी', कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने BJP पर साधा निशाना

UP News: यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या गंभीर घटना है. ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar lallu) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 6 साल के कार्यकाल पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं, आलू सड़कों पर फेंका जा रहा है, महंगाई चरम सीमा पर है लेकिन मुख्यमंत्री सदन में फिल्मी डायलॉग मारते हैं. फिल्मी डायलॉग से सरकार नहीं चलती. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है. बुलडोजर से घर गिरवा दिए गए है, लेकिन इससे एक्शन नहीं होता. अपराधी कौन है! अपराध कौन कर रहा है! कौन है जिम्मेदार, इसका सरकार के पास कोई जवाब नहीं है. 

यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या गंभीर घटना है. ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. अजय कुमार लल्लू ने सवाल उठाया कि प्रयागराज में लगातार अपराध हो रहे थे लेकिन सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में कार्रवाई क्यों नहीं की. 

अपने खिलाफ दर्ज मामले को लेकर कही ये बात
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिस तरह के हालात हैं, वक्त बदलते देर नहीं लगती है. अजय कुमार लल्लू अपने खिलाफ दर्ज मामले में 1 साल की सजा पर बोले कि मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं. मैंने ऊर्जा मंत्री से पीएफ घोटाले पर 7 सवाल पूछे थे. मैं इस फैसले से संतुष्ट नहीं हूं. ऊंची अदालत में जाऊंगा और अनुरोध करूंगा कि मुझे न्याय मिले. बिजलीकर्मियों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके साथ है. जरूरत पड़ी तो कांग्रेस गिरफ्तारी देगी और जेल भी जाएगी. 

इसी के साथ यूपी में गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बोले कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा. राहुल गांधी की यात्रा से देश का मिजाज बदला है, विचार बदला है, 2024 में कांग्रेस आएगी. प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती के साथ उतरेगी. अभी थोड़ा वक्त गड़बड़ है. समय आएगा तो सब ठीक हो जाएगा. प्रियंका के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर बोले, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनका अपना व्यक्तिगत विचार है.

यह भी पढ़ेंं:-

UP Politics: वरुण गांधी के एक बयान से बीजेपी के खिलाफ खामोश हो गया विपक्ष, जानिए क्या हुआ ऐसा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में 24 घंटे में सर्पदंश से 3 लोगों की मौत, CMO ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
बाराबंकी में 24 घंटे में सर्पदंश से 3 लोगों की मौत, CMO ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से धक्का दिया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से धक्का दिया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget