एक्सप्लोरर

कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, कहा-आंकड़ों की बाजीगिरी में लगी है सरकार

यूपी में कोरोना महामारी के बढ़ते ममालों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य के कई जिलों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े जारी करते हुये, यूपी सरकार पर साधा निशाना है. उन्होंने कहा कि कम टेस्टिंग के चलते मामले बढ़ते गये और सरकार इसे नियंत्रित नहीं कर पाई

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार आंकड़ों की बाजीगिरी में लगी रही है. कोरोना का ये विकराल रूप टेस्टिंग में ध्यान न देने, रिपोर्ट में देरी होने के चलते बढ़े हैं. प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुये ट्वीट किया कि सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है.

यही नहीं यूपी में फैल रही कोरोना महमारी के आंकड़ें देते हुये उन्होंने लिखा कि ''खबरों के अनुसार प्रयागराज में 70 फीसदी संक्रमित लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 48 घंटे के भीतर ही मृत्यु हो गई'. हमें इसी बात का डर था इसलिए शुरू में ही हमने उप्र के मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर इस संदर्भ में सकारात्मक सुझाव देते हुए अधिकतम टेस्टिंग की बात उठाई थी''.

25 जिलों में तेजी से बढ़े मामले: प्रियंका गांधी

इसके अलावा अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि ''लगभग 3 महीने के लॉकडाउन, यूपी सरकार के तमाम दावों के बावजूद यूपी के 25 जिलों में जुलाई महीने में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है. यूपी के 3 जिलों में 200%, 3 में 400% और 1 जिले में 1000% से ऊपर की उछाल आई है''.

आपको बता दें कि यूपी में लखनऊ, नोएडा व गाजियाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई हैं. राज्य में जुलाई के महीने में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ें हैं.

24 घंटे में 1700 से ज्यादा नये मामले

यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इसके अलावा कोरोना के 38 और मरीजों की मौत हो गई है. मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1084 पहुंच गया है. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण के 1733 मामले सामनए आए हैं. प्रदेश में इस समय 16, 445 मरीजों का इलाज चल रहा है.

ठीक हुए 27,634 लोग अमित मोहन ने बताया कि प्रदेश में 27,634 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. वहीं बीते 24 घंटे में 38 और मौतों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढकर 1084 हो गई. प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में आइसोलेशन वॉर्ड में 16,454 मरीज भर्ती हैं. इन मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है. वहीं, पृथकवास केन्द्रों में 4142 लोग हैं, जिनके नमूने लेकर जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

यूपी में कोरोना के 1733 नए मरीज, मृतकों की संख्या पहुंची 1084

यूपी: नेपाली युवक का सिर मुंडवाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त की तलाश में लगी पुलिस की टीमें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget