एक्सप्लोरर

बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस का जोरदार हंगामा, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर किया विधानसभा कूच

Uttarakhand Budget Session 2026: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर ही नहीं, बल्कि सड़कों पर भी भारी गहमा-गहमी देखने को मिली. कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया.

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर ही नहीं, बल्कि सड़कों पर भी भारी गहमागहमी देखने को मिली. प्रदेश में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच किया. हालांकि, पुलिस प्रशासन की भारी मुस्तैदी के चलते कांग्रेस का यह प्रदर्शन विधानसभा से लगभग 5 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही भरारीसैण की ओर रुख किया, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल के बीच तीखी नोकझोंक हुई. जब कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़ने पर आमादा हो गए, तो स्थिति को नियंत्रित करने और उन्हें मौके से हटाने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा. कड़ाके की ठंड और पानी की बौछारों के बीच भी कार्यकर्ता काफी देर तक सड़क पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

'विपक्ष की आवाज दबा रही है सरकार'

प्रदर्शन में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के प्रदर्शन और जनसैलाब से घबरा गई है, इसलिए पुलिस बल का सहारा लेकर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है.

रावत ने हुंकार भरते हुए कहा, "लोकतंत्र में जनता और विपक्ष को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन ये सरकार तानाशाही पर उतारू है. आज पुलिस के दम पर हमें रोका जा सकता है, लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता इस दमनकारी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी."

इन मुद्दों पर घेरा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अंकिता भंडारी हत्याकांड,. मानव वन्यजीव संघर्ष जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार का रवैया ढुलमुल रहा है. साथ ही, भर्ती घोटालों और बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है. इन्हीं मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस ने 'विधानसभा घेराव' का बड़ा ऐलान किया था. फिलहाल, सुरक्षा की दृष्टि से भरारीसैण और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget