एक्सप्लोरर

Congress Pratigya Yatra: प्रतिज्ञा यात्रा से यूपी के वोटर को साधने निकली कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने ली सात प्रतिज्ञाएं

Congress Pratigya Yatra: कांग्रेस ने यूपी चुनाव को लेकर राज्य में प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की है. इसके जरिये पार्टी जन जन तक अपनी नीतियों को लेकर जाएगी.

Congress Pratigya Yatra: सपा और प्रसपा के बाद कांग्रेस ने भी आज से अपना चुनावी रथ उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रवाना कर दिया है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बाराबंकी से पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा शुरू की. बस को झंडी दिखाने से पहले प्रियंका ने उन 7 प्रतिज्ञाओं को सबके सामने रखा, जिन्हें लेकर वो जन जन तक जाएंगे.

खेत में धान काट रही महिलाओं से मिली प्रियंका

कांग्रेस ने आज अवध व बुंदेलखंड के लिए बाराबंकी, पश्चिम क्षेत्र के लिए सहारनपुर और पूर्वांचल के लिए वाराणसी से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू की है. प्रियंका गांधी लखनऊ से बाराबंकी के हरख पहुंचने से पहले अचानक रास्ते मे एक गांव में रुक गईं. वहां खेत में धान काट रही महिलाओं के बीच पहुंची और उनसे बातचीत की. प्रियंका ने उन महिलाओं से किसानों, महिलाओं और आगामी चुनाव के मुद्दे पर बात की. प्रियंका ने महिलाओं से लखीमपुर का ज़िक्र कर कहा कि, किसानों को कुचल जा रहा है. वहीं, महिलाओं से कहा कि, वो आगामी चुनाव में हिस्सा ले, अगर कोई चुनाव लड़ना चाहता है तो पार्टी मदद करेगी. उन्होंने कहा कि, हारने से न डरें. इस बार हारेंगे तो अगली बार जीत जाएंगे. इसके बाद प्रियंका हरख पहुंची और प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना किया. यात्रा रवाना करने से पहले प्रियंका ने 7 प्रतिज्ञा बताई. प्रियंका ने कहा कि, एक हफ्ते के अंदर पार्टी महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी करेगी.

7 प्रतिज्ञाएं

-आगामी विधानसभा चुनाव में टिकटों में महिलाओं को 40 फीसदी सीट पर हिस्सेदारी

-इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को स्कूटी

-सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ

-2500 में गेहूं-धान, 400 पाएगा गन्ना किसान

-बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ

-दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार परिवार को देंगे 25 हज़ार

-20 लाख को सरकारी रोजगार

ये प्रियंका की 7 प्रतिज्ञा हैं. उन्होंने कहा कि, जो लोग स्मार्टफोन और स्कूटी को चुनावी लॉलीपाप कहते हैं, वो समझ लें कि ये ज़रूरत है. प्रियंका ने कहा कि, किसान परेशान हैं. पहले भी कांग्रेस ने किसानों का 72 हज़ार करोड़ माफ किया था. इस बार भी सरकार आयी तो कर्ज माफ करेंगे. प्रियंका ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी धान का 2500 मूल्य देंगे. उन्होंने कहा कि, कोरोना काल में लोग परेशान हुए हैं. उनको बिजली बिल में राहत दी जाएगी. इसके अलावा गरीब परिवारों को 25-25 हज़ार रुपये देंगे. युवाओं के लिये प्रियंका ने 20 लाख सरकारी नौकरी की घोषणा की. साथ ही कहा कि जो लोग संविदा पर काम कर रहे उनका नियमितीकरण किया जाएगा.

कांग्रेस 4 प्रतिज्ञा यात्रा करनी है

पार्टी को कुल 4 प्रतिज्ञा यात्रा करनी हैं, जिसमे से 3 को आज शुरू किया गया है. ये यात्राएं एक नवंबर तक चलेंगी. इसमे जन जन को पार्टी की ये प्रतिज्ञा बताई जाएंगी. प्रतिज्ञा यात्रा का पहला रूट (वाराणसी अवध) वाराणसी से शुरू होकर रायबरेली में समाप्त होगा, जिसमें चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ, अमेठी जिले शामिल होगें, इस रूट का नेतृत्व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद राजेश, पूर्व विधायक नदीम जावेद करेंगे.

प्रतिज्ञा यात्रा का दूसरा रूट (बाराबंकी बुन्देलखण्ड) - बाराबंकी से शुरू होकर झांसी में समाप्त होगा, जिसमें लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन जिले शामिल होंगे. इस रूट का नेतृत्व पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और मीडिया विभाग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नसीमुद्दीन सिद्दीकी करेंगे.

प्रतिज्ञा यात्रा का तिसरा रूट (पश्चिम) - सहारनपुर से शुरू होकर मथुरा में समाप्त होगा. इसमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदांयु, अलीगढ़, हाथरस, आगरा जिले शामिल होगें. इसका नेतृत्व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद एवं लखनऊ से कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम् करेंगे.

कार्यकर्ताओं में उत्साह 

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही उत्साहित बहुत से कार्यकर्ता तब निराश भी हो गए जब प्रियंका उनके बीच नहीं पहुंची. असल में प्रियंका का कार्यक्रम हरख के एक मैदान में था. वहां मंच, पंडाल, लोगों के बैठने का इंतजाम सब किया गया. लेकिन बाद में कार्यक्रम का एक और मंच चंद कदम दूर हरख बाजार चौराहे पर बना दिया गया, जहां से प्रियंका को बस रवाना करनी थी. हालांकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहले बने पंडाल में ही बैठे रहे. उनको ये उम्मीद थी कि, प्रियंका प्रतिज्ञा यात्रा रवाना करने के बाद मैदान में बने पंडाल में संबोधन करेंगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. प्रियंका यात्रा को रवाना करने के बाद मैदान के सामने से निकल गयी. बस पल भर को गाड़ी रोककर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. प्रियंका की इस प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर पार्टी के लोग काफी उत्साहित हैं. उनका कहना है कि, कांग्रेस के इन वचनों से जनता साथ आएगी. 

ये भी पढ़ें.

BSP to Election Commission: बीएसपी ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा, प्री पोल सर्वे ना दिखाने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget