एक्सप्लोरर

Meerut: चलती बस से कंडक्टर ने दरोगा के बेटे को दिया धक्का, दर्दनाक मौत

Meerut Crime News: मेरठ में एक दर्दनाक घटना हुई है, जिसे सुनकर लोग सिहर उठे हैं. यहां मामूली कहासुनी पर बस कंडक्टर ने एक सवारी को चलती बस से बाहर फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Meerut Roadways Bus: रोडवेज की बसों में सफर करना अब सुरक्षित नहीं रह गया है. मेरठ में हुई दर्दनाक घटना तो यही गवाही दे रही है. मेरठ में एक ऐसी घटना हुई, जिसे सुनकर लोग सिहर उठे. मामूली कहासुनी पर परिचालक ने दरोगा के बेटे से मारपीट कर उसे चलती बस से धक्का दे दिया. युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इससे कोहराम मच गया है. सवाल उठ रहा है कि क्या रोडवेज बस में सफर करना अब सुरक्षित नहीं रहा है. 

मेरठ के टीपी नगर थाना इलाके के रहने वाले जुगेंद्र सिंह यादव यूपी पुलिस में दरोगा हैं और फिलहाल सहारनपुर में तैनात हैं. उनका बेटा प्रशांत दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी करता था. हर रोज वो घर आ जाता था. अपने दोस्त अनीश पोसवाल के साथ प्रशांत यादव घर लौट रहा था. दोनों गाजियाबाद डिपो की बस से मेरठ के लिए चले और मेरठ आ रहे थे.

आरोप है कि चालक ने दिल्ली दून हाइवे से निर्धारित रूट रोहटा रोड पर बस न मोड़कर बागपत रोड पर मोड़ दी. इसी पर परिचालक से कहासुनी हो गई. आरोप है कि परिचालक ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रशांत से मारपीट की और उसे मलियाना फ्लाई ओवर के पास चलती बस से धक्का दे दिया, जिससे प्रशांत की दर्दनाक मैं हो गई.

परिवार पर टूट दुखों का पहाड़

प्रशांत यादव तीन बहनों का अकेला भाई था. परिजनों को जैसे ही प्रशांत की मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पिता तो बेटे की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गए. तीनों बहनें रो-रोकर बस एक ही बात कह रहीं हैं भाई तू वापिस आ जा, कहां चला गया हमारा भाई, हमारा क्या होगा, जिस सरस्वती कॉलोनी में प्रशांत रहता था वहां भी लोगों की आंखों से आंसू छलक रहे हैं. किसी को यकीन नहीं हो रहा कि प्रशांत अब इस दुनिया में नहीं रहा.

चालक और परिचालक की मनमानी पड़ती है अक्सर भारी

रोडवेज चालक और परिचालकों की मनमानी अक्सर भारी पड़ती हैं. रात के वक्त तो कई चालक और परिचालक बेपरवाह हो जाते हैं. सवारियों से मारपीट, अपनी मर्जी से बस किसी दूसरे रूट पर ले जाना आम बात है. प्रशांत के मामले में भी ऐसा ही हुआ, जब बस रोहटा रोड जानी थी तो चालक परिचालक ने आखिर उसे बागपत रोड पर क्यों मोड़ दिया और इसी लापरवाही ने प्रशांत की जान ले ली. अगर बस अपने निर्धारित रूट रोहटा रोड पर जाती तो न परिचालक से बहस होती और न उसे चलती बस से धक्का दिया जाता और प्रशांत जिंदा होता.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 

जितेंद्र यादव को चलती बस से धक्का देने के बाद चालक ने बस दौड़ा दी. पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने बस को रुकवा लिया. चालक जितेंद्र, परिचालक अखिलेश और एक और परिचालक नाहर को हिरासत में ले लिया. थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशांत के परिजनों की तहरीर पर चालक और परिचालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. चालक जितेंद्र मेरठ के सरूरपुर, परिचालक अखिलेश मैनपुरी और दूसरा परिचालक नाहर कन्नौज का रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: अफजाल अंसारी आए, अखिलेश यादव के बगल बैठे लेकिन नहीं दिलाई गई शपथ, अब क्या करेंगे सपा सांसद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
गाजीपुर में LPG के लिए हाहाकार, 10 दिन की वेटिंग, प्रशासन बोला- कमी नहीं, सिर्फ पैनिक है
गाजीपुर में LPG के लिए हाहाकार, 10 दिन की वेटिंग, प्रशासन बोला- कमी नहीं, सिर्फ पैनिक है
योगी सरकार का गोतस्करों पर कड़ा प्रहार! 35 हजार से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे, 14 हजार से ज्यादा केस दर्ज
योगी सरकार का गोतस्करों पर कड़ा प्रहार! 35 हजार से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे, 14 हजार से ज्यादा केस दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget