एक्सप्लोरर

देहरादून: दुर्गम क्षेत्रों में संपर्क करना होगा आसान, QDA तकनीक देगी ऑडियो-वीडियो कॉल की सुविधा, पढ़ें ये जरूरी खबर

उत्तराखंड के पहाड़ी व सुदूरवर्ती क्षेत्रों में संपर्क करना बेहद मुश्किल होता था. कई इलाकों में संचार व्यवस्था को स्थापित करना चुनौती पूर्ण काम था.लेकिन अब सरकार इस तकनीक के जरिये दुर्गम इलाकों में भी संपर्क कर सकेगी.

देहरादून: उत्तराखंड के दूरस्थ इलाक़ों एवं सीमांत क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अब एसडीआरएफ Q.D.A. टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से काम करने जा रहा है. इस टेक्नोलॉजी से नो सिग्नल एरिया में भी संचार स्थापित हो सकेगा. ऐसे में आपदा के दौरान सैटेलाइट से संचार स्थापित होकर ऑडियो वीडियो संदेश के माध्यम से नुकसान की जानकारी हो सकेगी, साथ ही तत्काल मदद पहुंचाई जा सकेगी.

पूर्व में राज्य आपदा प्रतिवादन बल द्वारा राज्य के सभी जनपदों में संचार की दृष्टि से कमजोर क्षेत्रों में 248 सैटेलाइट फोन वितरित किये थे. इसी को देखते हुए नवीनतम टेक्नोलॉजी Q.D.A( quick deployable antenna) SDRF द्वारा खरीदा किया गया गया. उत्तराखंड देश में प्रथम राज्य है जो इस प्रकार की टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है. वर्तमान में देश में NDRF और पैरामिलेट्री फोर्सेस ही Q.D.A का उपयोग कर रहे हैं.

क्या होता है Q.D.A.( quick deployable antenna)

Q.D.A एक प्रकार से नो सिग्नल एरिया से संचार स्थापित करने की महत्तम ओर नवीनतम टेक्नोलॉजी है. इस प्रणाली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डेटा को भेजने के लिए 1.2mtr QDA (V SAT )एंटीना टर्मिनलों और 1.2mtr स्टेटिक ( V-SAT very small aperture terminal) एंटीना टर्मिनल का उपयोग होता है. यह विभिन्न वीसैट टर्मिनल के साथ उपग्रह आधारित संचार स्थापित करने में मदद करता है. वॉयस और वीडियो संचार को दूरस्थ से दूरस्थ वीसैट टर्मिनलों तक संप्रेषित किया जाता है. 1.2 mtr क्यूडीए वीएसएटी एक पोर्टेबल सिस्टम है, जो अलग-अलग remote areas में तुरंत स्थापित किया जा सकता है, और किसी भी इलाके में स्थापित हो सकता है. साधारण तौर पर हम यह कह सकते हैं कि यह टेक्नोलॉजी किसी ऐसे क्षेत्र जहां किसी प्रकार का संचार का साधन नहीं है पर उपयोग करने पर तत्काल सैटेलाइट से सम्पर्क स्थापित कर लाइव ऑडियो ओर वीडियो कॉल की सुविधा देता है.

दुर्गम इलाकों से जानकारी मिल सकेगी

QDA स्टैटिक ओर मोबाइल दो प्रकार का होता है. प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए किसी भी आपदा के दौरान स्टेटिक Q.D.A को SDRF वाहिनी मुख्यालय जोलीग्रांट, SDMA देहरादून अथवा किसी अन्य उपयुक्त स्थान में स्थापित किया जा सकेगा और मोबाइल Q.D.A को तत्काल हेलीकॉप्टर की सहायता से सम्बंधित क्षेत्रो में भेजकर स्थापित किया जाएगा. जहां से आपदा के दौरान आपदा ग्रस्त क्षेत्र की स्थिति एवं नुकसान की जानकारी तत्काल प्राप्त हो सकेगी, साथ ही बचाव हेतु सशक्त योजना के अनेक विकल्प प्राप्त हो सकेंगे. बताते चलें कि यह प्रणाली प्रदेश के लिए किसी भी आपदा के दौरान मानव क्षति न्यूनीकरण की दिशा में एक मजबूत एवमं विश्वस्त साथी कार्य करेगी.

SDRF द्वारा QDA के माध्यम से गुंजी (पिथौरागढ़ ) त्यूणी ( देहरादून) और मलारी ( चमोली) जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से लाइव वीडियो सम्पर्क स्थापित कर सफल ट्रायल भी किया गया है.

ये भी पढ़ें,

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिये अच्छी खबर, इस साल नहीं बढ़ेंगी दरें और स्लैब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget