एक्सप्लोरर

CM योगी का निर्देश- विदेश से आए लोगों की लिस्ट बनाकर कराई जाए कोरोना टेस्टिंग

योगी ने कहा कि विदेशों से आए लोगों की सूची बनाकर उनकी टेस्टिंग सुनिश्चित कराई जाए और जांच का परिणाम आने तक ऐसे व्यक्तियों को नियमानुसार घरों में होम आइसोलेशन में रखा जाए.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) को लेकर चिंताओं के बीच राज्य में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री गुरुवार को लोक भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक में 'अनलॉक व्यवस्था' की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने वायरस के नए स्वरूप के बारे में प्रदेश में जरूरी विशेषज्ञता विकसित किए जाने पर बल दिया है. उन्होंने कोविड उपचार के संबंध में सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं.

योगी ने कहा कि विदेशों से आए लोगों की सूची बनाकर उनकी टेस्टिंग सुनिश्चित कराई जाए. उन्होंने कहा कि जांच का परिणाम आने तक ऐसे व्यक्तियों को नियमानुसार घरों में होम आइसोलेशन में रखा जाए. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड चिकित्सालयों में औषधियों, मेडिकल उपकरण सहित अन्य सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता प्रत्येक स्थिति में बनी रहे.

लापरवाही सहन नहीं की जाएगी- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को प्राथमिकता प्रदान कर रही है. उन्होंने तृतीय चरण में बनने वाले समस्त 14 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की कार्यवाही को गति प्रदान करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में गम्भीरता से प्रयास किए जाएं. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने धान क्रय केन्द्रों की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने किसानों से धान की खरीद तेजी से किए जाने के निर्देश भी दिए हैं. उन्होंने निर्देश दिए कि मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी टीम बनाकर निरंतर धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण सुनिश्चित करें.

ये भी पढ़ें-

मुजफ्फरनगर दंगा: सुरेश राणा, संगीत सोम के खिलाफ सरकार ने वापस लिया केस, कोर्ट में याचिका दायर

यूपी: मिशन 2022 के लिए एक्शन में प्रियंका गांधी, पदाधिकारियों को 20 दिन प्रवास पर रहने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget