एक्सप्लोरर

अच्छे काम करने वालों को प्रमोट किया, भ्रष्टाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना पहला कैबिनेट विस्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुये कहा कि हमने अच्छे काम करनेवालों को प्रमोट किया है।

लखनऊ,अनुभव शुक्ला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मंत्रीमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने नए बनाये गए मंत्रियों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अच्छा काम करने वालों को प्रमोट किया गया है। मंत्रीमंडल में 23 नए सहयोगी शामिल किए गए हैं। इसमें 18 नए चेहरे शामिल हैं। ये सभी अनुभवी है, इन सभी का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। उत्तर प्रदेश को देश में सबसे समृद्ध प्रदेश बनाने का हमारा लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रदेश सरकार काम कर रही है। 2 साल 5 माह बाद सरकार का पहला पुनर्गठन हुआ है। विकास के मापदंडों को पूरा करने के लिए बेहतर काम हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले बिजली व्यवस्था बहुत खराब थी, अब सभी जिला मुख्यालयों को 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डॉ महेंद्र सिंह ने उल्लेखनीय कार्य किया। 12 राष्ट्रीय पुरस्कार उन्होंने अपने विभाग को दिलाए। प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा में रिकॉर्ड रोजगार उपलब्ध कराने में डा. महेंद्र सिंह की बहुत बड़ी भूमिका रही है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर प्रमोट किये गए सुरेश राणा की तारीफ करते हुए कहा कि सुरेश राणा ने बहुत बढ़िया काम किया है। 10 वर्षों में जितना गन्ना मूल्य का भुगतान समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में नहीं हुआ था उतना मात्र 2 वर्ष में 72 हजार करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को कराने में उनको सफलता प्राप्त हुई। बंद चीनों मिलों को चालू करवाया। किसानों के जीवन में खुशहाली लाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह पंचायती राज के स्वतंत्र प्रभार के मंत्री थे। उन्होंने पंचायती राज में रिकॉर्ड 1 करोड़ 60 लाख से अधिक शौचालय बनाने के साथ साथ पंचायती राज्य व्यवस्था में बड़ा योगदान दिया है। इस दृष्टि से उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में लिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अनिल राजभर और नीलकंठ तिवारी ने अच्छा काम किया इसलिए इनका प्रमोशन हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के विकास के लिए सभी का सकारात्मक सहयोग होना चाहिए। सरकार ने हर क्षेत्र में परिवर्तन करने का प्रयास किया है। प्रदेश का विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर जिला मुख्यालय को फोरलेन से जोड़ने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। पूरे प्रदेश में सड़कों में व्यापक परिवर्तन किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस पर काम कर रही है। जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6 एयरपोर्ट क्रियाशील और 11 एयरपोर्ट पर तेजी के साथ काम हो रहा है। अयोध्या में भी एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के लिए योजनाओं पर बड़े स्तर पर काम हुआ है। प्रदेश में सतत औऱ समान व्यवस्था लागू की गई है। अन्य योजनाओं में उत्तर प्रदेश ने व्यापक स्तर पर काम किया है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द शुरू होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर काम हो रहा है। अगले साल गंगा एक्सप्रेस-वे का भी काम शुरू होगा। आगरा और कानपुर में मेट्रो का काम जारी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वादे याद रखने के लिए बादाम खाओ', झांसी नगर निगम की बैठक में पार्षद ने अधिकारी को थमाया पैकेट
'वादे याद रखने के लिए बादाम खाओ', झांसी नगर निगम की बैठक में पार्षद ने अधिकारी को थमाया पैकेट
एक्टर सुनील शेट्टी ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की तारीफ, बोले- व्यवस्थाएं उम्मीद से बेहतर
एक्टर सुनील शेट्टी ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की तारीफ, बोले- व्यवस्थाएं उम्मीद से बेहतर
Haridwar News: हरिद्वार में बरसात से पहले चला पीला पंजा, नाले के ऊपर से हटाया गया अतिक्रमण
हरिद्वार में बरसात से पहले चला पीला पंजा, नाले के ऊपर से हटाया गया अतिक्रमण
बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने पर विवाद, बर्थडे बॉय ने गोली मारकर की 3 दोस्तों की हत्या
बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने पर विवाद, बर्थडे बॉय ने गोली मारकर की 3 दोस्तों की हत्या

वीडियोज

Chitra Tripathi: वोट का 'धर्मयुद्ध', बंगाल में कौन जीतेगा? | West Bengal Election | Mamata Banerjee
Breaking News: एक तरफ प्रचार, दुसरी तरफ हमला...TMC बना निशाना! | West Bengal Election | Voilence
West Bengal Election 2026: बंगाल में Modi-Yogi-Shah का Road Show | Mamata Banerjee | TMC | BJP
Trump News: ट्रंप को मारने आए शख्स Cole Tomas Allen का सच जानकर उड़ जाएंगे होश! | Secret Service
Kejriwal vs Justice Swarna Kanta: केजरीवाल का खुला विद्रोह, सत्याग्रह का ऐलान! | Delhi High Court

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के लगातार चक्कर काट रहे अराघची, ईरान के विदेश मंत्री का 48 घंटे में तीसरा दौरा, पुतिन से मिलने के बाद फिर पहुंचे
पाकिस्तान के लगातार चक्कर काट रहे अराघची, ईरान के विदेश मंत्री का 48 घंटे में तीसरा दौरा
गुजरात AAP विधायक चैतर वसावा और मृतक श्रमिक के रिश्तेदार ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़! वीडियो आया सामने
गुजरात AAP विधायक चैतर वसावा और मृतक श्रमिक के रिश्तेदार ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़! वीडियो आया सामने
US Israel Iran War Live: इजरायल का लेबनान में 20 ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला, बेक्का और दक्षिणी इलाकों में बरसे गोले
Live: इजरायल का लेबनान में 20 ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला, बेक्का और दक्षिणी इलाकों में बरसे गोले
IPL Playoffs Scenario: क्या RCB की प्लेऑफ में जगह पक्की? शर्मनाक हार के बाद DC की उम्मीदों को लगा झटका; समझिए समीकरण
क्या RCB की प्लेऑफ में जगह पक्की? शर्मनाक हार के बाद DC की उम्मीदों को लगा झटका; समझिए समीकरण
सुहागन की तरह आखिरी विदाई चाहती थीं स्मिता पाटिल, अमिताभ बच्चन के सामने हुआ मेकअप
सुहागन की तरह आखिरी विदाई चाहती थीं स्मिता पाटिल, अमिताभ बच्चन के सामने हुआ मेकअप
'ये समुद्री लुटेरों की वापसी', अमेरिका ने जब्त किए ईरानी तेल टैंकर तो आगबबूला हो गया तेहरान
'ये समुद्री लुटेरों की वापसी', अमेरिका ने जब्त किए ईरानी तेल टैंकर तो आगबबूला हो गया तेहरान
Snake Naming: किंग कोबरा से लेकर पायथन तक...कौन रखता है सांपों के नाम, जानें क्या‌ होती है प्रकिया
किंग कोबरा से लेकर पायथन तक...कौन रखता है सांपों के नाम, जानें क्या‌ होती है प्रकिया
NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव के 200+ पदों पर भर्ती जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया
एनटीपीसी अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव के 200+ पदों पर भर्ती जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया
Embed widget